---विज्ञापन---

सुरों का वो सुनहरा साल: 33 साल पुरानी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, जब 10 ‘आइकोनिक’ ट्रैक ने मचाया था कोहराम

बॉलीवुड में हर साल तमाम फिल्में रिलीज होती हैं और कुछ ऐसी मूवीज भी होती हैं, जिनके गाने बेहद शानदार होते हैं और सालों तक दर्शन भी याद रखते हैं. वहीं आज हम 90 के दशक की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें 10 गाने थे और सभी जबरदस्त हिट थे. इस फिल्म ने उस दौरान इतिहास रच दिया था. वहीं, 33 साल बाद अब इसका सीक्वल भी आने वाला है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

खलनायक

दरअसल, हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म खलनायक की. जो कि एक एंटी हीरो फिल्म है और इसमें संजू बाबा ने बल्लू बलराम का रोल किया था. 6 अगस्त 1993 को रिलीज हुई सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी खलनायक में संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे. इसके अलावा मूवी में राखी गुलजार, अनुपम खेर और राम्या कृष्णन भी थीं.

---Advertisement---

खलनायक की कहानी

इस मूवी में संजय दत्त ने एक खतरनाक अपराधी बल्लू का रोल किया था और मूवी की पूरी कहानी भी इसी किरदार के आगे पीछे घूमती हैं. वहीं, इंस्पेक्टर राम अपनी प्रेमिका गंगा के साथ मिलकर बल्लू को पकड़ने के लिए प्लानिंग करते हैं और गंगा पुलिस की अंडरकवर डांसर बनकर उसकी गैंग में शामिल होती है. लेकिन वह धीरे-धीरे उससे प्रभावित हो जाती है.

खलनायक सॉन्ग्स

खलनायक एक म्यूजिकल फिल्म है. जिसमें 10 गाने है. इस मूवी में खलनायक है तू, चोली के पीछे क्या है, आजा सजन आ जा, पालकी पे होके, ऐसे तेरी याद आती है, ओ मां तुझे सलाम और ऐ साहिब ये ठीक नहीं जैसे गाने है. हालांकि इसके तीन गाने आज भी दर्शकों की जुबान पर छाए रहते हैं. खलनायक है तू, चोली के पीछे क्या है, नायक नहीं खलनायक है तू आज भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं. इतना ही नहीं चोली के पीछे क्या है तमाम पार्टीज में बजता है.

---Advertisement---

खलनायक कलेक्शन

बता दें कि फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 करोड़ था और मूवी ने उस साल 24 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने उस साल शानदार कमाई की थी. इस मूवी को IMDB पर 7.1 की रेटिंग मिली है.

खलनायक रिटर्न

वहीं, 33 साल बाद संजय दत्त खलनायक का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. उन्होंने 24 अप्रैल को अपनी इस मूवी की अनाउंसमेंट की है. उन्होंने इसके अलावा आज सुबह एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया. जिसमें खलनायक बने संजय दत्त की झलक दिखाई गई. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, " कुछ कहानी खत्म नहीं होती, वो दोबारा शुरू होती हैं. खलनायक रिटर्न."

First published on: Apr 25, 2026 09:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.