Saturday, 25 April, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 6 मिनट की ये धांसू फिल्म, हर एक सीन में मिलेगी जबरदस्त कॉमेडी के साथ सस्पेंस

हर हफ्ते ओटीटी पर तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि कुछ ऐसी कहानियां भी होती हैं जो आते ही दर्शकों के दिलों पर छा जाती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वह नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल को रिलीज हुई है. इस फिल्म की कहानी में न सिर्फ सस्पेंस है, बल्कि इसमें कॉमेडी भी देखने को मिलेगी..

---Advertisement---

हम बात कर रहे हैं फिल्म टोस्टर की. जिसमें राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा लीड रोल में है. इसके अलावा फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, फराह खान भी नजर आई हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर खुद राजकुमार राव उनकी पत्नी पत्रलेखा और तरुण बाली हैं.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह मूवी एक महा कंजूस इंसान रमाकांत के बारे में हैं, जिसकी पत्नी शिल्पा उसकी आदतों से परेशान हो चुकी होती है.

---Advertisement---

हालांकि कपल जब एक शादी में जाते हैं, तो वहां पर शादीशुदा जोड़े को टोस्ट को गिफ्ट करते हैं, लेकिन शादी टूट जाती है. तो वह अपना महंगा टोस्टर वापस लेने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाता है.

लेकिन इस बीच एक ट्विस्ट आता है. दरअसल,उस टोस्टर में एक राजनेता के काले कारनामों के स्कैंडल से भरी हुई एक चिप होती है.जिसके बाद एक शख्स उसे छुपाने की कोशिश करता है और रमाकांत अपना टोस्टर पाने की कोशिश करता है. हालांकि इसी हाथापाई में रमाकांत की कंजूसी भरी आदत उसे एक अपराध की ओर धकेल देती है.

बता दें कि IMDB पर इस फिल्म को 4.7 की रेटिंग मिली है. फिल्म में न सिर्फ कॉमेडी है, बल्कि सस्पेंस भी है. यह दिखाया जाता है कि हद से ज्यादा कंजूसी आपको मुसीबत में भी डाल सकती है. यह मूवी 2 घंटे 6 मिनट की है और इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 24, 2026 11:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.