---विज्ञापन---

‘ Drishyam 3’ से लेकर ‘Cocktail 2’ तक, 2026 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी 6 फिल्मों के सीक्वल

Bollywood Film Sequels Release in 2026: सिनेमा लवर्स और फिल्मी पगलूओं के लिए साल 2026 बहुत ही मजेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस साल कई सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इसमें अजय देवगन से लेकर इमरान हाशमी की हिट फिल्मों के सीक्वल शामिल हैं.

Khosla Ka Ghosla 2

साल 2006 में आई सुपरहिट फिल्म 'खोसला का घोसला' की रिलीज के करीब 20 साल बाद 'खोसला का घोसला 2' इस साल 28 अगस्त को रिलीज होगी. इस बार फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं.

Pati Patni Aur Woh Do

साल 2019 में रिलीज हुई कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर 'पति पत्नी और वो' के दूसरे पार्ट का टीजर रिलीज किया गया. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी ये फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली है.

Dhamaal 4

बॉलीवुड की हिट कॉमेडी फ्रेंचाएजी 'धमाल' का चौथा पार्ट भी इसी साल गर्मियों में रिलीज होने वाली है. अजय देवगन, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे एक्टर्स से सजी ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Cocktail 2

दिल, दोस्ती और प्यार की फिलिंग को मिक्स करके बनी फिल्म 'कॉकटेल' की सीक्वल भी इसी साल रिलीज हो रही है. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की ये फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज होगी.

Awarapan 2

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' भी इस साल 4 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी फिर से अपने आइकॉनिक किरदार 'शिवम' के ऑरा के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे.

Drishyam 3

अजय देवगन की मोस्ट पॉपुलर और सुपरहिट सस्पेंस और थ्रिलर 'दृश्यम 3' भी 2026 में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के कमेर्स ने पहले ही बता दिया था कि मूवी का तीसरा पार्ट 2 अक्तूबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा.

First published on: Apr 24, 2026 01:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.