Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Special Ops से भी भौकाली हैं ये 5 वेब सीरीज, ओटीटी पर करें एंजॉय

---विज्ञापन---

JioHotstar पर मौजूद वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस सीरीज को खूब सराहा गया. सस्पेंस, थ्रिल और स्पाई से भरपूर ये सीरीज दर्शकों को स्क्रीन से हटने नहीं देती. ऐसे में आज हम आपके लिए 5 ऐसी ही शानदार वेब सीरीज ढूंढकर लाए हैं. स्पेशल ऑप्स की तरह इन सीरीज की कहानियां भी आपको बेहद पसंद आने वाली हैं. पांचों वेब सीरीज आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाएंगी. चलिए जानते हैं.

The Americans- इस सीरीज की कहानी आपका दिल छू लेगी. सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन से भरपूर इस अमेरिकन सीरीज की कहानी दो शादीशुदा रूसी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चों के साथ वाशिंगटन डीसी में रहते हुए अमरीकी सरकार की जासूसी करने के लिए अमरीकी होने का दिखावा करते हैं. ऐसे में कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

The Family Man- थ्रिल से भरपूर मनोज बाजपेयी स्टारर इस सीरीज की कहानी आप Prime Video पर देख सकते हैं. इसकी कहानी एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति के ऊपर आधारित है जो गुप्त रूप से एक स्पाई ऑफिसर होता है. अबतक इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं, जिसमें मनोज बाजपेयी के किरदार को देश के साथ ही अपने परिवार की भी रक्षा करनी होती है.

The Night Agent- इस सीरीज की कहानी एक FBI सीक्रेट अमेरिकन एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आतंकी हमले को रोकने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है. अपनी जांच के दौरान एजेंट एक राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश करता है. इस सीरीज की कहानी आप Netflix पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Tanaav- इस सीरीज की कहानी कश्मीर में फैले आतंक को ख़त्म करने की है. तनाव वेब सीरीज 2017 में कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें स्पेशल कोवर्ट ऑप्स यूनिट की कहानी दिखाई गई है, जिसमें मानव विज, अरबाज खान, रजत कपूर और जरीना वहाब लीड रोल में हैं. अबतक इसके दो सीजन आ चुके हैं. इसे आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

Bard of Blood- थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी RAW से निष्कासित एजेंट कबीर आनंद के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक साहसी विश्लेषक और स्लीपर एजेंट के रूप में बलूचिस्तान में एक गुप्त मिशन पर भेजा जाता है. बलूचिस्तान में कबीर को 4 भारतीय एजेंट को बचाना होता है. ऐसे में कबीर को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसकी कहानी आप Netflix पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Feb 08, 2026 03:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola