---विज्ञापन---

5 बार कैंसर को दी मात, फिर छठी बार लौट आई घातक बीमारी, ‘द फैमिली मैन’ के इस एक्टर ने बताई पत्नी की हालत, बोले- हिम्मत से वो…

वेब सीरीज The Family Man में जेके तलपड़े का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले Sharib Hashmi इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक्टर ने अपनी पत्नी नसरीन हाशमी की गंभीर बीमारी को लेकर भावुक खुलासा किया. शारिब ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले कई सालों से मुंह के कैंसर से जंग लड़ रही हैं, और अब छठी बार ये बीमारी फिर लौट आई है.

एक्टर का बीमारी पर इमोशनल खुलासा

शारिब और उनकी पत्नी नसरीन हाल ही में एक बातचीत में साथ नजर आए, जहां दोनों ने अपने मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने बताया कि साल 2018 में पहली बार नसरीन को मुंह के कैंसर का पता चला था. तब से अब तक उनकी पांच बड़ी सर्जरी हो चुकी हैं.

---Advertisement---

एक्टर ने पत्नी की हिम्मत की तारीफ की

शारिब ने कहा, 'अब छठी बार कैंसर वापस आया है, और इस बार ये शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल चुका है, लेकिन इलाज जारी है, और हमें उम्मीद है, कि सब ठीक होगा.' एक्टर ने अपनी पत्नी की हिम्मत की जमकर तारीफ की.

मजबूती से कर रहीं बीमारी का सामना

उन्होंने कहा, कि नसरीन जिस मजबूती से इस बीमारी का सामना कर रही हैं, वही पूरे परिवार की ताकत बन गई है. शारिब बोले, 'उनका कैंसर काफी आक्रामक है, इसलिए बार-बार लौट आता है, लेकिन वो कभी हार नहीं मानतीं. उन्हें देखकर हम सबको हिम्मत मिलती है.'

---Advertisement---

'उनका मेरे पास होना देता है सुकून'

वहीं नसरीन ने भी इस मुश्किल समय में पति के साथ को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि चाहे शारिब शूटिंग में कितने भी बिज क्यों न हों, वो हर दिन अस्पताल पहुंचते थे. अस्पताल में भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज तक वो उनके साथ ही रहते थे. नसरीन ने कहा, 'उनका मेरे पास होना मुझे सुकून देता था.'

कैसे हर मुश्किल वक्त में एक्टर का दिया साथ

शारिब पहले भी कई इंटरव्यू में बता चुके हैं, कि उनकी पत्नी ने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया. जब उन्होंने नौकरी छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया था, तब परिवार के कई लोग इसके खिलाफ थे, लेकिन नसरीन ने उन्हें सपोर्ट किया. इतना ही नहीं, संघर्ष के दिनों में घर चलाने के लिए उन्होंने अपने गहने तक बेच दिए थे. बता दें कि शारिब और नसरीन ने साल 2003 में शादी की थी, और आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं. ऑनस्क्रीन लोगों को हंसाने वाले शारिब की ये रियल लाइफ कहानी अब फैंस को भावुक कर रही है.

First published on: May 13, 2026 04:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.