Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cannes 2026 में Tara Sutaria ने बिखेरा जलवा, तीसरे लुक को देख विदेशियों की टिकी निगाहों, क्या आपने देखी तस्वीरें?

---विज्ञापन---

कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई से हो चुकी है और यह 23 मई तक चलने वाला है. इस फिल्म फेस्टिवल में तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया है. विदेशी कलाकारों से लेकर भारतीय कलाकार भी शामिल हुए. इस फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट से लेकर उर्वशी रौतेला तक भी शामिल हुईं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस फिल्म फेस्टिवल का पहली बार हिस्सा बनी हैं. उनके लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस का अब तीसरे दिन का लुक भी सामने आ गया है.

पहले दिन कुछ ऐसा रहा तारा का लुक

दरअसल, तारा ने कांस फिल्म फेस्टिवल में पहले दिन व्हाइट एंड ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन पहना था. इस लुक के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी. एक्ट्रेस ने इसके साथ न्यूड मेकअप किया था. वहीं, दूसरे दिन भी तारा ने ऑल ब्लैक लुक अपनाया था और इस दिन भी वह बेहद कमाल दिख रही थीं.

---Advertisement---

तीसरे दिन तारा सुतारिया ने पहना व्हाइट गाउन

तीसरे दिन के लुक को लेकर बात करें तो उन्होंने इस दिन व्हाइट सिल्क गाउन पहना था. इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन और सिल्वर डायमंड नेकलेस के साथ इयररिंग्स पहने थे.

तारा ने ऐसे कंप्लीट किया अपना लुक

तारा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जुड़ा बनाया हुआ था और न्यूड मेकअप किया था. इस लुक के लिए उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगाई थी. अपने हर लुक की तरह तारा इसमें भी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. वहीं लोग भी उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं.

---Advertisement---

पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हैं तारा सुतारिया

बता दें कि तारा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. वह एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ डेटिंग को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों पर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है. इन सभी के अलावा तारा सुतारिया का कुछ वक्त पहले ही वीर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप हुआ है. दोनों के ब्रेकअप की वजह पहले तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों की कॉन्सर्ट में नजदीकियों को बताया गया था. हालांकि हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया कि तारा कंट्रोलिंग थी, जिसके कारण दोनों का ब्रेकअप हुआ.

जल्द इस फिल्म में दिखेंगी तारा

काम को लेकर बात करें तो तारा जल्द ही यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी, जिसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी. फिल्म सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: May 15, 2026 09:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola