---विज्ञापन---

बेरोजगार सुपरस्टार की पत्नी 58 की उम्र करने जा रही हैं ये काम, एक्ट्रेस ने किया बड़ा ऐलान

Superstar Wife Start New Job: फिल्मों से दूरी बना चुके गोविंदा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पत्नी सुनिता अहूजा की वजह से चर्चा में रहते हैं. एक तरफ जहां गोविंदा काम को तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी 58 साल की उम्र में सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक पर जलवा बिखेर रही हैं. जल्द ही सुनीता बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ एक नया प्रोजेक्ट करने वाली हैं, जिसका ऐलान खुद शिल्पा शेट्टी ने किया है.

मदर्स डे पर शो की घोषणा

दरअसल, शिल्पा शेट्टी कुंदा एक नए कॉमेडी कुकिंग शो 'मां है ना' को होस्ट करने वाली हैं. शिल्पा और ZEE5 की तरफ से मदर्स डे पर शो की घोषणा की गई. 10 एपिसोड की इस नॉन-फिक्शन सीरीज में 6 Gen Z सेलेब्रिटिज अपनी मां के साथ नजर आएंगे.

---Advertisement---

सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना

ये 6 सेलेब्स शो में कुकिंग चैलेंज के साथ-साथ दिल को छू लेने वाली बातें भी करेंगे. इस दौरान मां और बेटी के बीच देखने को मिलेगा. इस शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ हिस्सा लेंगी.

शो में शामिल होंगे ये टीवी स्टार्स

सुनीता आहूजा और टीना आहूजा के अलावा, इस शो में एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया और उनके बेटे क्षितिज ढोलकिया, 'बिग बॉस 19' फेम तान्या मित्तल और उनकी मां सुनीता मित्तल जैसे टीवी स्टार्स शामिल होंगे.

---Advertisement---

कंटेंट क्रिएटर का भी रहेगा जलवा

इन टीवी स्टार्स के अलावा, इस शो में कंटेंट क्रिएटर गुल्लू और उनकी मां मुनेश तंवर, फूड इन्फ्लुएंसर शाहिदा अंसारी और उनके भतीजे अफगान अंसारी, और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भाग्यश्री शर्मा और उनकी मां रिंजू शर्मा भी नजर आएंगे.

एक्साइटेड हैं फैंस...

इस शो में लोग सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को उनकी बेटी टीना आहूजा के साथ देखने के लिए पहले ही काफी एक्साइटेड हैं. यह पहली बार है कि सुनीता अपनी बेटी टीना के साथ किसी शो में शामिल हो रही है.

First published on: May 10, 2026 09:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.