Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘क्या गलत बोलती हूं मैं?’ Lock Upp 2 से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, कह डाली ये बात

---विज्ञापन---

Sunita Ahuja Big Statement: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप' से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने एक बार फिर खुलकर अपनी राय रखी है. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए शो से बाहर आई सुनीता आहूजा ने उन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जो उनके बेबाक व्यवहार और बातचीत में अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर उनकी आलोचना करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई और मुद्दों पर भी बात की है. चलिए जानते हैं कि सुनीता आहूजा ने इस बार क्या कहा है.

अगर आपको कोई...

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि जब कोई उन्हें उकसाता है तो उन्हें तगड़ा जवाब देने में कुछ भी गलत नहीं है. सुनीता ने कहा, 'मुझे एक बात बताइये, अगर आपको कोई आकर गाली देगा तो आप क्या बोलेंगे, 'भैया आपने एक दिया मुझे, आपको दो देता हूं, आप दो गाली और दे दो?' इतनी तो बेवकूफ नहीं हूं ना मैं. अगर आपको कोई मुझे उंगली करेगा तो आप क्या बोलेंगे, 'भैया और कर लो?' नहीं ना, बिलकुल.'

---Advertisement---

आवाज उठाना जरूरी...

सुनीता ने यह भी कहा कि महिलाओं को चुपचाप सब कुछ सहन नहीं करना चाहिए. उन्हें अपने हक के अनुसार, अपने हक के लिए आवाज उठाना जरूरी है, और वह अन्य महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए हमेशा कहेंगी.'

सब चीज बर्दाश्त करके...

सुनीता ने आगे कहा, 'मैं उन औरतों में से नहीं हूं कि सब चीज बर्दाश्त करके बैठी रहूं. यहीं बात मैं सभी औरतों को भी बोलती हूं कि भैया अपनी जिंदगी जियो और अपने लिए जियो. क्या गलत बोलती हूं? और कौन सी औरत गाली नहीं देती है, आप मुझे ये बताओ?'

---Advertisement---

लॉक अप में सुनीता का सफर

नेटफ्लिक्स पर 27 जून को हुआ प्रीमियर हुआ 'लॉक अप सीजन 2' शुरू होने के बाद से ही खबरों में छाया हुआ है. शो में सुनीता के बात करने के लहजे को जहां कई लोगों ने पसंद किया. वहीं, कुछ लोगों ने इस बात के लिए उन्हें ट्रोल भी किया.  

First published on: Jul 14, 2026 05:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola