---विज्ञापन---
Govinda के अफेयर की बात सुनकर आग बबूला हुईं Sunita Ahuja, होस्ट के मुंह पर फेंका…
Sunita Ahuja Reaction On Govinda: गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता (Sunita Ahuja) के बीच की खट-पट अकसर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है, सुनीता को ज्यादातर मौकों पर देखा गया है, कि उनके मन में गोविंदा को लेकर नाराजगी दिखती है, लेकिन हाल ही में उन्होंने गोविंदा के अफेयर की बात सुनकर कुछ ऐसा कर दिया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया. आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ?
सुनीता आहूजा ने अफवाहों पर की खुलकर बात
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. बीते दो साल से दोनों के रिश्ते और तलाक की खबरें सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक चर्चा का विषय बनी हुई हैं. अब एक बार फिर सुनीता आहूजा ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है, लेकिन इस बार उनका अंदाज पहले से ज्यादा तीखा और बेबाक नजर आया.
क्यों सुनीता हुईं गुस्से से आग बबूला?
हाल ही में सुनीता आहूजा एक पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उनसे गोविंदा को लेकर कई निजी सवाल पूछे गए. बातचीत के दौरान होस्ट ने जैसे ही गोविंदा के अफेयर की चर्चा छेड़ी, माहौल अचानक गर्म हो गया. सवाल सुनते ही सुनीता का गुस्सा फूट पड़ा. वो तुरंत भड़क गईं और नाराजगी जाहिर करते हुए होस्ट पर स्क्रिप्ट फेंक दी. सुनीता ने गुस्से में कहा कि उन्हें फालतू की बातें करने के लिए बुलाया गया है क्या?
होस्ट ने आखिर ऐसा क्या पूछा सवाल?
होस्ट ने माहौल संभालने की कोशिश करते हुए कहा कि सवाल पूछना उनका काम है, लेकिन सुनीता का गुस्सा तब भी कम नहीं हुआ. उन्होंने तीखे अंदाज में जवाब देते हुए, साफ कर दिया कि वो ऐसी बेबुनियाद बातों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करतीं. हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने खुद को शांत किया और इंटरव्यू पूरा किया.
सुनीता ने किन अफवाहों पर उठाए सवाल?
पॉडकास्ट के दौरान सुनीता ने उन अफवाहों पर भी जवाब दिया, जिनमें कहा जाता है, कि वो और गोविंदा अलग रहते हैं. इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके और गोविंदा के रिश्ते को लेकर जो बातें फैलाई जाती हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है. सुनीता ने बताया कि उनके दो घर हैं, और इसी बात को गलत तरीके से पेश किया गया.
गोविंदा के काम पर सुनीता ने कही ये बात
उन्होंने समझाया कि जब गोविंदा सांसद बने थे, तब उनके घर पर लोगों का आना-जाना काफी बढ़ गया था. घर में लगातार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से उनकी प्राइवेसी पर असर पड़ रहा था. इसी वजह से उन्होंने सामने एक और घर ले लिया, ताकि गोविंदा अपने मेहमानों और कार्यकर्ताओं से वहां मिल सकें और परिवार की निजी जिंदगी पर किसी तरह का कोई इंपेक्ट न पड़
सुनीता ने मीडिया पर साधा निशाना
सुनीता ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा, कि छोटी सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर इस तरह पेश किया गया, जैसे उनका घर टूटने वाला हो. उन्होंने दो टूक कहा कि कोई भी ताकत उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकती. इस पूरे मामले में सुनीता का गुस्सा ही नहीं, बल्कि अपने रिश्ते को लेकर उनका आत्मविश्वास भी साफ नजर आया.