Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

50 की उम्र में दूसरी शादी करेंगी ये एक्ट्रेस? Ex हसबैंड संग रिश्ते में झेला दर्द, अब फ्यूचर प्लान पर बताई सच्चाई

---विज्ञापन---

फिल्म 'कभी हां कभी ना' में अन्ना का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक बार फिर चर्चा में हैं. लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रहीं सुचित्रा इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात कर रही हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी दूसरी शादी, प्यार और एक्स हसबैंड शेखर कपूर के साथ रिश्ते पर कई दिलचस्प खुलासे किए.

शादी पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सुचित्रा का अपने जिम इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर चल रहा है. अब एक्ट्रेस ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक बेबुनियाद अफवाह थी. सुचित्रा के मुताबिक, किसी ने उन्हें जिम में देखा होगा और वहीं से इस तरह की कहानी बना दी गई. उन्होंने साफ कहा कि उनकी जिंदगी में ऐसा कोई इंसान नहीं था और यह खबर पूरी तरह झूठी थी.

---Advertisement---

क्या करेंगी दूसरी शादी?

दूसरी शादी और प्यार को लेकर भी सुचित्रा की सोच अब पहले जैसी नहीं रही. उन्होंने बताया कि एक समय था जब वह सच्चे प्यार की तलाश में थीं, लेकिन अब उनकी प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं. आज वह अपनी जिंदगी, काम और क्रिएटिविटी में खुश हैं. उनका कहना है कि अब उनके लिए समय सबसे कीमती चीज है और वह अपना वक्त वहीं देना चाहती हैं, जहां उन्हें सम्मान और खुशी मिले.

पहली शादी में मिला दर्द

सुचित्रा ने फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ अपने रिश्ते को भी याद किया. दोनों ने साल 1999 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है. हालांकि, 2007 में दोनों का तलाक हो गया. अपने रिश्ते को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह शादी उनके लिए फैंटेसी, सपना और बुरे सपने का मिला-जुला अनुभव थी. उस रिश्ते ने उन्हें बहुत खुशियां भी दीं और गहरा दर्द भी.

---Advertisement---

एक्स हसबैंड पर कही ये बात

जब उनसे पूछा गया कि क्या शेखर कपूर ने उन्हें धोखा दिया था, तो सुचित्रा ने बेहद अलग जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'असल में मैंने खुद के साथ धोखा किया था, क्योंकि मैंने खुद की कीमत नहीं समझी.' हालांकि, उन्होंने शेखर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी बेटी के लिए बहुत अच्छे पिता हैं और हमेशा उसके साथ अच्छा समय बिताते हैं.

एक्ट्रेस फ्यूचर पर दे रहीं ध्यान

आज सुचित्रा अपने अतीत से आगे बढ़ चुकी हैं. उन्होंने बताया कि वह शेखर कपूर को पूरी तरह माफ कर चुकी हैं. उनका मानना है कि माफ करने से उनकी अपनी जिंदगी आसान हुई है. फिलहाल, वह अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. नई शुरुआत कर चुकी हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 03, 2026 03:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola