---विज्ञापन---
‘ताल 2’ में ऐश्वर्या राय को रिप्लेस करने के लिए परफेक्ट हैं ये एक्ट्रेसेस, छप्परफाड़ कमाई करेगी फिल्म
बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने न सिर्फ बॉक्सऑफिस पर गदर काटा बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई, जिनके सीक्वल का लोगों को बेसब्री से इंतजार भी है, इन्हीं में से एक 1999 में आई फिल्म 'ताल' भी है. जिसके सीक्वल्स का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक फिल्म में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की जोड़ी खूब पसंद की गई थी.
अब इस के सीक्वल पर सुभाष घई ने भी कन्फर्म कर दिया है कि 'ताल 2' बन रही है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बताया, कि फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार हो गई है. तो अगर 'ताल' का सीक्वल सच में बनता है, तो सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा, ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक रोल को कौन निभाएगा?
ये इतना आसान नहीं है, क्योंकि उनका 'मानसी' वाला किरदार ग्लैमर और क्लासिकल ग्रेस का परफेक्ट कॉम्बो था, तो अब 27 साल बाद उनके किरदार में कौन फिट बैठता है, आइए जानते हैं.
'केदारनाथ' और 'सिम्बा' जैसी हिट दे चुकीं सारा अली खान की बात करें, तो उनमें स्क्रीन प्रेज़ेंस है, लेकिन क्लासिकल डांस और उस लेवल की रॉयल एलिगेंस अभी तक उनके काम में कंसिसटेंटली नहीं दिखी. अगर रोल मॉडर्न ट्विस्ट के साथ हो, तो चल सकती हैं.
जाह्नवी कपूर की बात करें,तो ये सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेंडर लगती हैं. उन्होंने क्लासिकल डांस खासकर भरतनाट्यम सीखा है, और कई बार स्क्रीन पर दिखाया भी है. 'ताल' जैसी म्यूजिकल फिल्म के लिए ये बड़ा प्लस प्वाइंट है.
अनन्या पांडे की बात करें, को ईमानदारी से कहें इस तरह के इंटेंस, म्यूजिक ड्रिवन और इमोशनल रोल के लिए अभी उनकी रेंज सीमित लगती है. ये कास्टिंग थोड़ी रिस्की हो सकती है.
हाल ही में 'भूत बंगला' में नजर आईं वामिका गब्बी, 'ताल 2' के लिए अंडररेटेड लेकिन बहुत दमदार हैं. एक्सप्रेशन्स, एक्टिंग डेप्थ और स्क्रीन कमांड... तीनों में मजबूत हैं. अगर डायरेक्टर एक्सपेरिमेंट करना चाहें, तो ये सरप्राइज पैकेज बन सकती हैं.
'धुरंधर' से हर दिल पर राज करने वाली सारा अर्जुन बेशक बेहद टैलेंटेड हैं, लेकिन इतना बड़ा और आइकॉनिक रोल संभालना उनके लिए अभी थोड़ा अर्ली स्टेज हो सकता है. तो सबसे परफेक्ट कौन हो सकता हैं?
अगर डांस और किरदार की अपील को देखें, तो जाह्नवी कपूर और वामिका गब्बी सबसे मजबूत ऑप्शन लगते हैं. लेकिन एक सच ये भी है, 'ताल 2' तभी छप्पड़फाड़ कमाई करेगी जब सिर्फ कास्टिंग नहीं, बल्कि म्यूजिक जैसा A. R. Rahman ने दिया था, विज़ुअल्स और इमोशनल कनेक्शन भी उसी लेवल का हो.