---विज्ञापन---
सोनम कपूर ने बताया अपने दूसरे बेटे का नाम, अर्थ जान रह जाएंगे हैरान
Sonam Kapoor Reveals Second Son Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के लिए एक खुशखबरी आई है. दरअसल, हाल ही में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने छोटे नवाब की पहली झलक भी शेयर की है. इस समय सोशल मीडिया पर सोनम के छोटे बेटे का नाम और फोटो खूब वायरल हो रहा है.
सोनम के छोटे नवाब की पहली झलक
दरअसल, सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर छोटे नवाब की पहली झलक शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने दूसरे बच्चे का नाम खुलासा कर दिया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से उनके लिए बधाइयों का तांता लग गया.
क्या है सोनम के दूसरे बेटे का नाम?
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने पूरे परिवार की हैप्पी तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम 'रुद्रलोक कपूर आहूजा' रखा है. सोनम ने अपने छोटे के जन्म को बड़े भाई वायु कपूर आहूजा के साथ एक 'दिव्य मिलन' बताया है.
सोनम ने कही दिल की बात
सोनम कपूर ने बेटे का नाम बताते हुए एक खूबसूरत और लंबा कैप्शन लिखा, 'उस दिव्य शक्ति की भावना में, जिसने एक बार फिर हमारे जीवन को बदल दिया है. एकादशी के पवित्र दिन भगवान विष्णु की कृपा से जन्मा हमारा दूसरा बेटा हमें एक संकेत, अपने भाई, एक दिव्य मिलन और एक ऐसा आशीर्वाद लगता है, जिसका हम तहे दिल से सम्मान करते हैं.'
बेटे के नाम का अर्थ
सोनम कपूर ने आगे लिखा, 'रुद्रलोक कपूर आहूजा का हमारे जीवन में प्रेम और कृतज्ञता के साथ हम इसका स्वागत करते हैं. वेदों में, रुद्र (रुद्र) जो 'रुद' (rud) धातु से बना है, जिसका अर्थ है 'गर्जना करना', जो शक्तिशालियों में सबसे शक्तिशाली हैं. वह जो दुखों को उनके मूल से ही मिटा देते हैं.'
आखिर में क्या बोलीं एक्ट्रेस?
सोनम कपूर ने आगे लिखा, 'रुद्र का गहरा जुड़ाव वायु से है. हमारा पहला बेटा भगवान विष्णु का नाम धारण करता है, जो जीवन के पालनहार हैं. रुद्र के आगमन के साथ, एक पवित्र निरंतरता उभरती है. श्वास और शक्ति, जो एक-दूसरे को और अधिक सशक्त बनाती है. अपने नाम की तरह ही रुद्र भी बड़े होकर निडर, दयालु, गहरी चेतना वाला व्यक्ति बनेगा.'