---विज्ञापन---
‘मुझे खुद को…’ नेपोटिज्म पर ये क्या बोल गईं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- ‘दुनिया ऐसे ही…’
Sonakshi Sinha Big Statement on Nepotism: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी नई सीरीज 'सिस्टम' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. इस लीगल ड्रामा सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉलीवुड डेब्यू और नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है. सोनाक्षी ने बताया कि नेपोटिज्म ध्यान देने वाली चीज ही नहीं है. चलिए जानते हैं उन्होंने इस मुद्दे पर क्या कुछ कहा है.
फिल्मों में एंट्री...
न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी होने के बावजूद उन्हें फिल्मों में एंट्री उनके पिता की वजह से नहीं मिली. उन्हें खुद सलमान खान ने अपनी फिल्म 'दबंग' के लिए कास्ट किया था.
मेरे पापा इसके उलट...
सोनाक्षी सिन्हा ने ये भी कहा कि उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें ये कभी नहीं बताया कि वह उनके लिए फिल्म प्रोड्यूस करेंगे. सोनाक्षी ने कहा, 'कई लोग उन्हें सख्त पिता मानते हैं, लेकिन वह हमेशा मेरे साथ सॉफ्ट और ईमानदार रहे हैं. सख्त पिता बेटियों को बहुत मजबूत बनाते हैं. मेरे पापा इसके उलट हैं.'
मेरे पापा की सबसे...
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, 'मेरे पापा की सबसे अहम बात यह है कि वो हमेशा कहते हैं कि मुझे खुद को साबित करना होगा. उनका तरीका भले ही अलग रहा हो, लेकिन मुझे लगता है कि यह हमेशा एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला बनाने के लिए अच्छा साबित होता है.'
मुझसे ज्यादा मौके...
सोनाक्षी ने आगे नेपोटिज्म पर बात करते हुए कहा, 'हो सकता है मुझे किसी बिजनेस में शामिल होने का मौका चाहिए हो। लेकिन ऐसा करने के लिए उस बिजनेसमैन के बेटे को मुझसे ज्यादा मौके मिलेंगे. दुनिया का यही नियम है.'
नेपोटिज्म ऐसा मुद्दा...
सोनाक्षी ने आगे कहा, 'मैं उस व्यक्ति से शिकायत या नफरत नहीं रख सकती क्योंकि उस अवसर तक पहुंचने का उसका रास्ता मेरे मुकाबले बहुत ही ज्यादा आसान है. मुझे नहीं लगता कि नेपोटिज्म ऐसा मुद्दा है जिस पर लोगों को इतना ध्यान देना चाहिए.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.