Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक फ्रेम में आया गायत्री मंत्र और कलमा! सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की इस पेंटिंग ने मचाया बवाल

---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में बनी हुई हैं. जब से सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शादी की है, तब से ही सोशल मीडिया पर एक गुट उन्हें इंटरफेथ मैरिज के लिए ट्रोल करता रहा है. अब सोनाक्षी और जहीर ने इन सभी लोगों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपने घर की एक पेंटिंग की फोटोज शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने एक लंबा और इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. चलिए जानते हैं कि आखिरकार उनकी पेंटिंग और पोस्ट में क्या खास बात है.

एक ही फ्रेम में गायत्री मंत्र और कलमा

सोनाक्षी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें और जहीर को लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक दोस्त से गिफ्ट के तौर पर एक खास पेंटिंग मिली है, जिसमें गायत्री मंत्र और कलमा को एक ही फ्रेम में दर्शाया गया है.

---Advertisement---

घर को आज एक खुशहाल

इस इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनाक्षी ने कई तस्वीरों के साथ एक इमोशनल मैसेज दिया है. जिसमें उन्होंने लिखा, 'जब हमारी शादी हुई, पंडित जी गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे, उसी दौरान अजान की आवाज हमारे घर में गूंज उठी, और उन दोनों प्रार्थनाओं की शक्ति ने ही हमारे घर को आज एक खुशहाल घर बनाया है!'

ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां...

सोनाक्षी ने आगे लिखा, 'एक दिन, जब हम ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे थे, @shubhikasharma ने अचानक मुझे फोन किया और बताया कि वह हमारी शादी के लिए हमें एक पेंटिंग गिफ्ट में देना चाहती हैं. लेकिन जब उन्होंने बताया कि वह क्या बनाना चाहती हैं, तो ऐसा लगा जैसे उन्होंने सोच को सीधे हमारे दिल से लिया हो. उन्होंने कहा कि इसमें हमारे विलिव्स और प्यार के मिलन को दर्शाएंगा.'

---Advertisement---

पेंटिंग मेरे साथ वापस

आखिर में सोनाक्षी ने लिखा, 'गायत्री मंत्र और कलमा के संगम वाली यह खूबसूरत पेंटिंग मेरे साथ वापस आई है और हमारे घर में अपनी जगह पा चुकी है. मुझे पूरा यकीन है कि यह हमें और भी अधिक खुशी, प्रेम और शांति देने का काम करेगी. अब यह जगह पूरी तरह से पवित्र महसूस हो रही है.'  

First published on: Jul 05, 2026 01:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola