Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरा यौन शोषण हुआ था…’ बचपन की दर्दनाक याद को शेयर कर भावुक हुए सोहेल खान, सालों तक परिवार को नहीं बताई सच्चाई

---विज्ञापन---

अमेज़न प्राइम वीडियो का रियलिटी शो 'द अलायंस' बीते कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है. इस शो में सलमान खान के भाई सोहेल खान बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. हाल ही में उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने भी शो में एंट्री ली है. हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. इसी बीच सोहेल खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बचपन में वह यौन शोषण का शिकार हुए थे. यह बात उन्होंने कई वर्षों तक अपने परिवार से भी छिपाकर रखी थी.

बच्चों को सोहेल ने दी सलाह

दरअसल, हालिया एपिसोड में सोहेल खान ने कहा, "मैं रैगिंग के खिलाफ हूं और अपने दोनों बेटों से हमेशा कहता हूं कि अगर कोई तुम्हें परेशान करे या बुली करे, तो बिना किसी झिझक के मुझे बताना, क्योंकि मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है."

---Advertisement---

सोहेल के साथ हुआ था यौन शोषण

उन्होंने आगे कहा, "जब मैं बहुत छोटा था, तब मेरे साथ यौन शोषण हुआ था. मैंने कई वर्षों तक यह बात किसी को नहीं बताई. लेकिन जब मैं बड़ा हुआ, तो मैंने अपने पापा को पूरी बात बताई. उन्होंने मुझसे पूछा, 'इतनी बड़ी बात इतने सालों तक क्यों नहीं बताई?' इस पर मैंने कहा कि मुझे शर्म आती थी."

सोहेल 'राम खान' रखना चाहते थे बेटे का नाम

इस दौरान सोहेल खान ने पिता बनने के अनुभव पर भी बात की. उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा से कहा करते थे कि अगर बेटा होगा तो उसका नाम वह रखेंगे और अगर बेटी होगी तो उसका नाम सीमा रखेंगी. उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे. हालांकि, डिलीवरी के बाद जब सीमा को होश आया तो उन्होंने कहा, "निर्वाण नाम कैसा रहेगा?" इस पर सोहेल ने तुरंत हामी भर दी.

---Advertisement---

24 साल में हुआ सीमा और सोहेल का तलाक

अगर सोहेल खान और सीमा सजदेह के रिश्ते की बात करें, तो दोनों ने साल 1998 में शादी की थी. हालांकि, शादी के 24 साल बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बावजूद दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. कपल के दो बेटे हैं और तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

राम कपूर ने भी किया था यौन शोषण का खुलासा

बता दें कि सोहेल खान की तरह हाल ही में 'लॉक अप 2' में राम कपूर ने भी अपने साथ हुए यौन शोषण को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि जब वह बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे, तब उनके साथ यह घटना हुई थी. उनके इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया था.

---Advertisement---
First published on: Jul 17, 2026 07:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola