---विज्ञापन---
बॉलीवड का वो एक्टर, जिसने अपने करियर में दी 19 फ्लॉप फिल्में; 0 हिट, लेकिन आज है करोड़ों का मालिक
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो फिल्मों में भले ही ज्यादा नाम या हिट फिल्में न दे पाए हों, लेकिन असल जिंदगी में वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. एक ऐसे ही मशहूर एक्टर हैं जिन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी. उनकी लगभग 19 फिल्में लगातार फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुईं. इसके बावजूद वे आज करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं और बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं.
सोहेल खान का फिल्मी सफर
सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में बतौर डायरेक्टर की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन बतौर मुख्य एक्टर उनका फिल्मी सफर काफी फ्लॉप साबित हुआ.
कई फिल्में हुई डिजास्टर
सोहेल खान के करियर में 'कृष्णा कॉटेज', 'लकीर', 'किसान', 'मैं और मिसेज खन्ना' जैसी लगभग 19 फिल्में ऐसी रहीं जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुईं. सलमान खान के साथ आई उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' और 'दबंग 3' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं.
300 करोड़ के मालिक
भले ही सोहेल खान को फिल्मों में बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर खास सफलता नहीं मिली हो, लेकिन उनकी कुल नेट वर्थ (Net Worth) आज 300 करोड़ रुपये के आसपास है. खास बात यह है कि इस कमाई में उनके पिता या भाई सलमान खान का नहीं, बल्कि उनके खुद के बिजनेस का हाथ है.
सफल बिजनेसमैन हैं सोहेल
सोहेल खान एक बेहद सफल बिजनेसमैन हैं. वे फिल्म निर्माण के अलावा प्रॉपर्टी किराए पर देने, क्रिकेट फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकाना हक और जिम जैसे कई बड़े बिजनेस से हर साल करोड़ों रुपये की मोटी कमाई करते हैं.
किराए से दस करोड़ कमाई
हाल ही में सोहेल खान ने मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में अपनी एक दुकान 5 सालों के लिए एक बड़ी फूड कंपनी को किराए पर दी है. इस केवल एक प्रॉपर्टी डील से ही उन्हें अगले 5 सालों में 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का किराया मिलने वाला है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.