Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

6 महीने में के अंदर ही टूटी पॉपुलर सिंगर और एक्टर की सगाई! इंस्टाग्राम डिलीट की साथ की सारी तस्वीरें

---विज्ञापन---

Kinjal Dave and Dhruvin Shah Engagement Called Off Rumors:पॉपुलर गुजराती सिंगर किंजल दवे और एक्टर ध्रुविन शाह इस समय अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर किंजल दवे और ध्रुविन शाह के ब्रेकअप की अफवाहें से फैल रही हैं. इंटरनेट पर ये खबरें तब फैलनी शुरू हुई जब फैंस ने किंजल दवे और ध्रुविन शाह के इंस्टाग्राम पर से उनकी एक-दूसरे के साथ वाली सभी तस्वीरों को गायब देखा. जिसमें उनकी सगाई की तस्वीरें भी शामिल थी. चलिए आपको ये पूरा माजरा सलीके से समझाते हैं.

6 महीने पहले हुई थी सगाई...

गुजराती सिंगर किंजल दवे और एक्टर ध्रुविन शाह ने कई सालों की डेटिंग के बाद पिछले साल 6 दिसंबर, 2025, को अपनी सगाई की ऐलान किया. इसके अगले दिन ही मेहंदी की रस्म के बाद पूरे परिवार की मौजूदगी में उन्होंने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. उनके उस जश्न में गुजराती संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.

---Advertisement---

सगाई की तस्वीरें

किंजल और ध्रुविन दोनों ही अपने इंस्टाग्राम पर अपने सगाई की कई सारी तस्वीरें और वीडियो को फैंस के साथ शेयर किया. इसके साथ उन्होंने एक छोटा सा कैप्शन दिया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'भगवान की योजना.'

इंस्टाग्राम से सगाई की तस्वीरें गायब

अब किंजल दवे और ध्रुविन शाह दोनों के ही इंस्टाग्राम पर से एक-दूसरे के साथ वाली सभी तस्वीरें गायब हैं, जिसकी वजह से इंटरनेट पर उनके ब्रेकअप की अफवाहें तब फैल गईं. बताया जा रहा है कि हटाई गई तस्वीरों में उनकी सगाई और मालदीव की छुट्टियां शामिल हैं, जिससे सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई टूटने की खबरें आने लगीं.

---Advertisement---

तोड़ दी सगाई?

किंजल और ध्रुविन के इंस्टाग्राम से गायब हुई तस्वीरों को लेकर अब लोग इस रिश्ते के भविष्य को लेकर अटकलें लगा रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि किंजल दवे और ध्रुविन शाह ने अपनी सगाई तोड़ दी है. हालांकि, इस कपल की तरफ से अभी तक इस मामले को पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.  

First published on: Jul 13, 2026 10:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola