Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पत्रकार की पढ़ाई, कॉल सेंटर में नौकरी, फिर एक फोन आया और बदल गई इस सिंगर की पूरी जिंदगी

Singer Birthday Special: बॉलीवुड में अपना नाम कमाने और बनाने के लिए एक्टर्स से लेकर सिंगर तक को काफी मेहनत और लगातार कोशिश करनी पड़ती है. आज हम आपको एक ऐसे ही सिंगर के संघर्ष से सफलता तक की कहानी के बारे में बताने वाले हैं.

Singer Birthday Special: बॉलीवुड में अपना नाम कमाने और बनाने के लिए एक्टर्स से लेकर सिंगर तक को काफी मेहनत और लगातार कोशिश करनी पड़ती है. आज हम आपको एक ऐसे ही सिंगर के संघर्ष से सफलता तक की कहानी के बारे में बताने वाले हैं.

कौन हैं वो सिंगर?

आज हम जिस सिंगर के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सिंगर बेनी दयाल हैं, जिन्होंने 'बदतमीज दिल', 'दारू देसी' और 'बंजारा' जैसे हिट और बेहतरीन गाने दिए हैं. लेकिन उनके लिए ये सफर तय कर पाना इतना आसान नहीं था.

---Advertisement---

पत्रकार की पढ़ाई...

  बेनी दयाल का जन्म 13 मई 1984 को UAE की राजधानी आबु धाबी में हुआ था. हालांकि, वो मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं. उन्होंने मद्रास किश्चियन कॉलेज से मास्टर्स इन जर्नल‍िज्म की पढ़ाई की है. कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बेनी ने अपने संघर्ष के बारे में बताया था.

यूएई से वापस भारत आए...

    बेनी ने कहा था कि उनके पापा की ओपन-हार्ट सर्जरी के बाद उनका परिवार यूएई से वापस भारत आ गया था. उस वक्त उनका जॉब में बस सेटल हो ही रहा था. ऐसे में वो घर से पैसे नहीं मांग सकते थे. वहीं दूसरी तरफ उनके पास कमरे का किराया भरने के पैसे भी नहीं थे.

---Advertisement---

कॉल सेंटर में नौकरी की...

  बेनी ने आगे कहा कि उन्होंने पैसे की कमी को पूरा करने के लिए एक BPO कॉल सेंटर में काम करने का फैसला किया, जहां उन्हें वक्त से पहले ही जॉइन करनी पड़ी. वो अपनी ये जॉब कर ही रहे थे की एक दिन अचानत उन्हें ए. आर. रहमान के ऑफिस से कॉल आया.

एक कॉल ने पूरी जिंदगी बदल दी...

    बेनी ने भी ये मौका हाथ से जाने नहीं दिया और एआर रहमान के साथ उस दिन लेट नाइट सॉन्ग 'चिनम्मा चिलकम्मा' रिकॉर्डिंग की, जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. ये गाना आज भी साउथ का पॉपुलर गाना है.

---Advertisement---
First published on: May 11, 2026 11:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola