---विज्ञापन---

‘ये सब…’ मौत की अफवाहों पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं साइबर में…’

Shakti Kapoor Breaks Silence on Death Rumors: बॉलीवुड के फेमस और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर के फैंस को हाल ही में एक जोरदार झटका लगा. जब सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी कि शक्ति कपूर का निधन हो गया है. हालांकि. ये खबर पूरी तरह से झूठी और फेक निकली. हाल ही में अपने निधन की खबर पर शक्ति कपूर का भी रिएक्शन सामने आया हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले को लेकर क्या कुछ कहा है?

मौत की खबर शक्ति कपूर का रिएक्शन

निधन की फेक खबर के शिकार हुए शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया और बताया कि सोशल मीडिया पर आ रही उनकी मौत की खबरें पूरी तरह से निराधार और फेक हैं.

---Advertisement---

ये खबरें पूरी तरह से...

इस वीडियो मैसेज में शक्ति कपूर ने अपने सभी फैंस से कहा, 'सभी को नमस्कार... मेरी मृत्यु की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं. मैं हेल्थी हूं और खुश हूं. कृपया इन खबरों पर ध्यान न दें.' शक्ति कपूर ने ये भी कहा कि वो इसके खिलाफ एक्शन लेंगे.

सख्त एक्शन लेंगे शक्ति कपूर

वीडियो में शक्ति कपूर ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वे साइबर शिकायत दर्ज कराएंगे.' इस दौरान वीडियो एक्टर काफी शांत और नाराज दिखाई दे रहे हैं. इस खबर ने शक्ति कपूर के साथ-साथ श्रद्धा कपूर के फैंस को भी हिला कर रख दिया था.

---Advertisement---

इन एक्टर्स की भी उड़ी मौत की अफवाह

शक्ति कपूर से पहले शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फरीदा जलाल, असरानी, रजनीकांत और काजल अग्रवाल जैसे कई एक्टर्स की मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल चुकी हैं.

शक्ति कपूर का एक्टिंग करियर

बता दें कि शक्ति कपूर ने अपने 50 सालों से अधिक के एक्टिंग करियर में 700 फिल्मों में काम किया है. शक्ति कपूर ने अकेले दिवंगत असरानी और कादर खान के साथ ही 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिसमें कई अनगिनत हिट और सुपरहिट फिल्में शामिल हैं.

First published on: May 08, 2026 09:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.