---विज्ञापन---
वरुण धवन-अनुष्का शर्मा संग किया काम, फिर मजबूरी में पॉर्न इंडस्ट्री पहुंचा ये एक्टर’ बहन बोलीं- आज भी सुनने पड़ते हैं ताने
चमक-दमक से भरी मायानगरी जिसमें हजारों सपने लेकर एक एक्टर पहुंचता है, लेकिन उसके सपने एक-एक करके कैसे चकनाचूर हो जाते हैं, और कैसे एक अभिनेता बनने की चाह रखने वाला इंडस्ट्री में दाखिल हुआ शख्स वो करने लगता है, जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होता है.
हर वक्त सपने नहीं होते सच
हर कलाकार बॉलीवुड या टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहता है, लेकिन हर किसी की मंजिल एक जैसी नहीं होती. कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि कलाकारों को ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होती. ऐसी ही कहानी आज हम आपको बताने वाले हैं, जिनका नाम शेक्सपियर त्रिपाठी है, उनकी बहन और राइटर-एक्ट्रेस लेस्ली त्रिपाठी ने हाल ही में खुलकर अपने भाई को लेकर बात की है.
एक्ट्रेस का खुलासा
लेस्ली त्रिपाठी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके भाई ने कभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया था. शेक्सपियर महेंद्र सिंह धोनी, अनुष्का शर्मा और वरुण धवन जैसे सितारों के साथ भी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं. परिवार को उम्मीद थी कि वह अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ेंगे, लेकिन किस्मत ने उनके लिए अलग रास्ता चुन लिया.
परिवार ने सुने ताने
लेस्ली के मुताबिक, कोरोना महामारी के दौरान काम पूरी तरह ठप हो गया था. साल 2021 में शेक्सपियर के पास कोई काम नहीं था और वह नए अवसरों की तलाश कर रहे थे. परिवार को सिर्फ इतना पता था कि वह शूटिंग के लिए जा रहे हैं, लेकिन यह नहीं मालूम था कि वह किस तरह के प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं.
सच्चाई जान चौंका परिवार
कुछ समय बाद जब उनके वीडियो सामने आने लगे, तब परिवार को सच्चाई का पता चला. शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी ने शेक्सपियर की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है, लेकिन जब उन्होंने भाई से बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने खुद यह काम शुरू किया है. हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह पर ज्यादा चर्चा नहीं की.
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
लेस्ली ने बताया कि इस खुलासे के बाद परिवार को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना और तानों का सामना करना पड़ा. लोगों ने उन्हें अश्लील पोस्ट में टैग करना शुरू कर दिया, गालियां दीं और यहां तक कि उनके पिता को भी निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह सब स्वीकार करना आसान नहीं था, क्योंकि वे शेक्सपियर को एक प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में देखते थे.
भावुक हुईं एक्ट्रेस
बात करते-करते लेस्ली भावुक भी हो गईं. उन्होंने कहा कि उनके भाई की कहानी इस बात का उदाहरण है कि मनोरंजन जगत में सिर्फ प्रतिभा होना ही सफलता की गारंटी नहीं है. कई कलाकार बड़े सितारों के साथ काम करने के बावजूद आगे नहीं बढ़ पाते और आर्थिक मजबूरियां उन्हें ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर देती हैं, जिनके लिए बाद में उन्हें और उनके परिवार को समाज के तानों का सामना करना पड़ता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.