---विज्ञापन---
Vikrant Massey की इस हसीना को डेट कर रहे हैं स्टैंड अप कॉमेडियन Samay Raina? वायरल फोटो ने मचाई इंटरनेट पर हलचल
कॉमेडियन समय रैना अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के कुछ महीनों बाद उन्होंने इसके दूसरे सीजन की शुरुआत की है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इसी बीच समय रैना की निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई है।
12th फेल फिल्म की एक्ट्रेस संग वायरल हुईं समय रैना की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर समय रैना की '12th Fail' अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
मेधा शंकर को डेट कर रहे हैं समय रैना?
दरअसल, समय रैना का नाम इन दिनों मेधा शंकर के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग की अफवाहें सामने आ रही हैं. इतना ही नहीं, दोनों की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें वे साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि, इन तस्वीरों या अफवाहों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
हाल ही में साथ दिखे समय और मेधा शंकर
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि समय रैना और मेधा शंकर एक ही जगह साथ नजर आए. वायरल पोस्ट के मुताबिक, पपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग चलने लगे. इसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया कि दोनों कैमरों से बचने की कोशिश कर रहे थे.
डेटिंग रूमर्स पर समय और मेधा ने नहीं किया रिएक्ट
यह पहली बार नहीं है जब समय रैना और मेधा शंकर के रिलेशनशिप की अफवाहें सामने आई हैं. इससे पहले भी दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया था. हालांकि, बढ़ती अटकलों के बीच समय रैना और मेधा शंकर, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर छिड़ा था विवाद
बता दें कि समय रैना साल 2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया के एक विवादित कमेंट के बाद विवाद बढ़ गया था. इसके बाद समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.