---विज्ञापन---
सलमान खान ने मां सलमा और हेलन के साथ मनाया Mothers Day, शेयर की अनदेखी और प्यारी तस्वीर
Salman Khan Mother's Day Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार एक्टर सलमान खान अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए हैं, जो उन्होंने अपने मदर्स डे के खास मौके पर शेयर की है.
सलमान खान और उनकी मां
हम सभी जानते हैं कि सलमान खान अपनी मां सलमा खान के बेहद करीब हैं. वहीं, दूसरी तरफ वो अपनी सौतेली मां हेलेन को भी बहुत प्यार करते हैं. सलमान अपनी दोनों मांओं के लिए अपने प्यार को जाहिर करने से पीछे नहीं हटते हैं.
मदर्स डे पर सलमान का पोस्ट
सलमान खान ने मदर्स डे पर एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया है. सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर मां सलमा खान और हेलेन के साथ अपनी कुछ पुरानी और दिल छू जाने वाली तस्वीरें शेयर कीं हैं.
सलमान के बचपन की फोटो
सलमान खान द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में से एक फोटो सलमान के बचपन की है, जिसमें सलमा ने नन्हे सलमान को गोद में लिया हुआ है और उनके चेहरे की मासूमियत बेहद प्यार से निहार रही हैं.
मां-बेटे का प्यार
वहीं, एक दूसरी तस्वीर में सलमान अपनी मां सलमा के सिर पर प्यार से हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं. एक दूसरी तस्वीर में, सलमान अपनी मां सलमा और हेलेन के बीच में बैठे हुए हंस रहे हैं.
हैप्पी मदर्स डे...
इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे.' वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारी में जुटे हैं.