Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सोनम, बस हो गया, इसे और आगे न बढ़ाओ…’ स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब क्या बोले सलमान खान?

---विज्ञापन---

Salman Khan Appeals Students and Sonam Wangchuk: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी उन फिल्मी सितारों में से हैं, जिन्होंने NEET पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में खड़े हैं. बुधवार को देर रात एक्टर सलमान खान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट का साथ देने की बात कही थी. इसके बाद कई फिल्मी सितारों के इस मामले पर छात्रों का साथ दिया. अब एक बार फिर से सलमान खान ने इस मामले पर अपनी राय रखी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस बार क्या कुछ कहा है.

सलमान खान की अपील

सलमान खान ने गुरुवार की शाम को अपने इंस्टाग्राम पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर एक नया पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट का जिक्र करते हुए सभी छात्रों को प्रोटेस्टे और शिक्षाविद सोनम वांगचुक को अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है.

---Advertisement---

छात्र हमारी सबसे पहली...

अपनी इस पोस्ट में सलमान खान ने लिखा, 'पढ़ाई और सुरक्षा दोनों ही मामलों में छात्र हमारी सबसे पहली प्राथमिकता हैं. इसलिए उन्हें या उनके माता-पिता को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वह इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.'

घर लौट जाएं...

सलमान खान ने आगे लिखा, 'इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाएं.' इस दौरान सलमान ने सोनम वांगचुक ने भी अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि भविष्य में दोबारा भूख हड़ताल नहीं करनी पड़ेगी.

---Advertisement---

सोनम, बस हो गया...

सलमान खान ने आखिर में लिखा, 'सोनम, बस हो गया. इसे और आगे न बढ़ाओ, अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखें (हालांकि मुझे नहीं लगता कि ज़रूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लें. अगर आप चाहें, तो मैं घर से खाना भेज दूंगा.  

First published on: Jul 23, 2026 08:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola