---विज्ञापन---

फैंस के लिए खुशखबरी, 2027 की ईद पर वापसी करेंगे Salman Khan, बोले- बस थोड़ा इंतजार…

सलमान खान ने एक बार फिर धमाका कर दिया है, उन्होंने एक पोस्ट क्या शेयर की इंटरनेट पर तूफान आ गया, और हो भी क्यों न जब 'भाईजान' अपने फिल्म को लेकर कुछ अपडेट देते हैं, तो ये उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता, क्योंकि इस बार सलमान खान ने बेहद खास अंदाज में अपनी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट की है.

सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. ईद और सलमान खान का कनेक्शन हमेशा से खास रहा है, और अब एक्टर ने अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर ऐसा ऐलान किया है, जिसे सुनकर फैंस गद-गद हो रहे हैं.

सलमान खान ने साफ कर दिया है, कि वो साल 2027 की ईद पर धमाकेदार वापसी करेंगे. उनकी आने वाली फिल्म को फिलहाल 'SVC63' नाम दिया गया है, जो एक बड़े बजट की एक्शन-थ्रिलर बताई जा रही है. खास बात ये है, कि इस बार सलमान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली के साथ काम कर रहे हैं.

वहीं इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं जाने-माने निर्माता दिल राजू, जो पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. इस मेगा प्रोजेक्ट को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया जाएगा. बताया जा रहा है, कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा, जैसा कि सलमान खान की फिल्मों में अकसर होता है.

सलमान खान ने इस अनाउंसमेंट के साथ अपने फैंस के लिए एक दिलचस्प और मजेदार मैसेज भी शेयर किया. उन्होंने लिखा कि थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन सही समय आने पर बाकी डिटेल्स भी सामने आएंगी. उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है.

ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्मों का रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है. उनकी फिल्में इस मौके पर अकसर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करती हैं. ऐसे में 2027 की ईद को लेकर भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं, कि 'भाईजान' एक बार फिर बड़े पर्दे पर छा जाएंगे.

फिलहाल, फिल्म की बाकी स्टार कास्ट और कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सलमान खान ने जो वीजियो शेयर किया है, उसमें नयनतारा जरूर नजर आ रहीं हैं. साथ ही फिल्म की जिस तरह की टीम इस प्रोजेक्ट से जुड़ी है, उससे साफ है, कि ये फिल्म आने वाले समय की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है.

अब फैंस की नजरें 2027 की ईद पर टिक गई हैं, जब सलमान खान एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

First published on: Apr 24, 2026 03:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.