---विज्ञापन---

Eid 2027 पर Salman Khan और Vivek Oberoi होंगे आमने सामने, सालों बाद दोनों के बीच होगी कड़ी टक्कर!

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय एक दूसरे के दुश्मन है. दरअसल, सलमान खान ऐश्वर्या राय को डेट कर चुके हैं और उनसे ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का नाम एक्टर विवेक ओबेरॉय से जुड़ा था. इतना ही नहीं इस दौरान विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद दोनों के बीच बड़ा विवाद भी हुआ था और सालों तक एक दूसरे के दुश्मन बने रहे. हालांकि विवेक ने कई बार सलमान से माफी भी मांगी. वहीं अब सालों बाद दोनों बड़े पर्दे पर आमने सामने टकराने वाले हैं.

मातृभूमि की रिलीज डेट अटकी

दरअसल, सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए अटकी हैं. फिल्म सिनेमाघरों में पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. हालांकि अब यह मूवी उम्मीद की जा रही है कि 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट का अनाउंसमेंट होना बाकी है.

---Advertisement---

सलमान खान ने अनाउंस की नई फिल्म

इस बीच सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. जिसे दिल राजू प्रोड्यूस करने वाले हैं और इसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे. फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी. उनकी ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. इस फिल्म का नाम अभी तक Svc63 है. हालांकि इसका ऑफिशियल नाम क्या होगा, वो अनाउंस नहीं हुआ है. उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो स्टोरी पर पोस्ट किया है.

स्पिरिट में नजर आएंगे विवेक

वहीं, दूसरी ओर विवेक ओबेरॉय की फिल्म स्पिरिट के साथ सलमान खान की टक्कर होगी. इस फिल्म में विवेक विलेन के रोल में नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है और इसमें लीड रोल में प्रभास और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. उन्होंने फरवरी में अपने खतरनाक लुक का पोस्टर भी शेयर किया था. जिसमें वह धांसू अंदाज में नजर आ रहे थे.

---Advertisement---

सलमान और विवेक की फिल्म के बीच होगी टक्कर

स्पिरिट की रिलीज डेट पहले ही अनाउंस की जा चुकी है. यह मूवी 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 2027 में भारत में ईद यही कोई 9 या फिर 10 तारीख को मनाई जाएगी. इस कारण मेकर्स ईद से कुछ दिन पहले फिल्म रिलीज करेंगे. वहीं, सलमान खान की मूवी भी ईद पर रिलीज होगी, तो इस तरह से विवेक ओबेरॉय की मूवी से उनकी टक्कर होगी.

किसकी फिल्म करेगी बेहतर परफॉर्म

बता दें कि सलमान खान और विवेक ओबेरॉय, दोनों की ही फिल्में बड़े पैमाने पर बन रही हैं. इस तरह से दोनों का बॉक्स ऑफिस क्लैश जबरदस्त रहने वाला है. एक ओर प्रभास के फैंस होंगे और दूसरी ओर सलमान खान के फैंस. तो देखना जबरदस्त होगा कि कौन सी फिल्म ज्यादा कलेक्शन कर पाएगी.

First published on: Apr 24, 2026 08:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.