---विज्ञापन---

‘सलाम-ए-इश्क’ के सीक्वल में सलमान खान की जगह लेंगे अक्षय कुमार? सामने आया सच

Akshay Kumar Replace Salman Khan in 'Salaam-e-Ishq' Sequel?: बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' की सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मूवी के डायरेक्टर ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आ रही खबरों की सच्चाई सामने बताई है. चलिए आपको भी ये सारा माजरा समझाते हैं.

'सलाम-ए-इश्क' के सीक्वल

  दरअसल, पिछले कुछ समय से निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' के सीक्वल को लेकर एक खबर आ रही थी कि इस फिल्म में अक्षय कुमार को फाइनल कर लिया गया है. देखते ही देखते ये खबर फैंस के बीच फैल गई.

---Advertisement---

अक्षय कुमार ने साइन नहीं की फिल्म

  हालांकि, पिंकविला को मिली जानकारी के अनुसार, ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं और अक्षय कुमार फिलहाल किसी भी तरह से इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार, अक्षय कुमार ने फिल्म साइन नहीं की है.

फेक है ये खबर

  निखिल आडवाणी ने 'सलाम-ए-इश्क' के सीक्वल के लिए अक्षय कुमार को लॉक नहीं किया है. सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा, 'सीक्वल बन भी सकता है और नहीं भी, लेकिन अक्षय कुमार इसमें शामिल नहीं हैं. उनके फिल्म से जुड़ने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं.'

---Advertisement---

कैसे फैली खबर?

  बता दें कि ये खबर तब फैली जब, वैरायटी इंडिया के अनुसार, एक रिपोर्ट में बताया गया कि डायरेक्टर निखिल अडवाणी फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' का सीक्वल बनाने की प्लानिंग बना रहे हैं. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसमें लीड रोल के लिए अक्षय कुमार के नाम पर विचार किया जा रहा है.

अक्षय कुमार आने वाली फिल्में

  अक्षय कुमार फिलहाल अपनी फिल्म ' भूत बंगला' की बॉक्स ऑफिस सक्सेस का आनंद ले रहे हैं. अक्षय कुमार जल्द ही अहमद खान की 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे, जो 26 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है.

First published on: May 08, 2026 04:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.