Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हर किसी को…’ DM में गालियां देने वालों को सैफ अली खान की बहन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

---विज्ञापन---

Saba Pataudi Slams Trolls Abusive DMs NEET Protest: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो NEET पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सपोर्ट कर रही हैं. छात्रों का सपोर्ट करने पर सबा पटौदी को ऑनलाइन काफी आलोचना का सामना पड़ा. सबा ने बताया कि कई लोग उन्हें इंस्टाग्राम के डीएम में गालियां दे रहे हैं. अब इन सभी ट्रोलर्स और गाली देने वालों को सबा पटौदी ने खुद मुंहतोड़ जवाब दिया है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

NEET पेपर लीक के खिलाफ सबा का पोस्ट

दरअसल, सबा पटौदी ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए एक फोटो शेयर की. जिसमें एक बच्चा हाथों में फूल लिए खड़ा है और वर्दी पहने एक व्यक्ति उसे मारने जा रहा हैं. इस तस्वीर के लिए सबा को कई लोगों ने ट्रोल किया. यहां तक की इंस्टाग्राम पर उन्हें अपमानजनक कई डीएम किए.

---Advertisement---

गालियां देने वाले को मुंहतोड़ जवाब

सोशल मीडिया पर गाली देने वाले इन सभी ट्रोलर्स को आईना दिखाते हुए सबा पटौदी ने इन सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है. इसके लिए सबा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने उस डीएम का स्क्रीनशॉट शेयर किया और साथ ही कड़े शब्दों में इसकी निंदा की.

इतनी नफरत...

इस मैसेज पर रिएक्ट करते हुए सबा ने लिखा, 'इतनी नफरत...!!! और वो भी एक विंग कमांडर से?! क्या आप एक एकजुट देश के लिए लड़ते हैं? या फिर यह तय करते हैं कि किसे बचाना है और किसे नहीं??'

---Advertisement---

हर किसी को है...

बता दें कि बुधवार को, सबा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह मुद्दा राजनीति से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह तय करने से जुड़ा है कि युवाओं की आवाज सुनी जाए. पोस्ट में सबा ने कहा, 'यह राजनीतिक पसंद-नापसंद का सवाल नहीं है. यह अपनी बात सुने जाने का सवाल है. हमारे देश के युवाओं, हमारे भविष्य को दया और सम्मान के साथ व्यवहार किए जाने का अधिकार है. हर किसी को है. यह बुनियादी मानवता है.'  

First published on: Jul 23, 2026 06:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola