---विज्ञापन---
इस एक्ट्रेस पर लगा था बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप! लोगों ने कहा ‘डायन’, आज काम को तरस रही हसीना
बॉलीवुड इंडस्ट्री का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्सर अभिनेता और अभिनेत्रियां किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कई बार बड़े विवादों के चलते कलाकारों को जेल भी जाना पड़ा है। आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं, जिन पर अपने बॉयफ्रेंड की मौत के मामले में गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें 'डायन' जैसे अपमानजनक शब्दों से भी संबोधित किया था.
रिया चक्रवर्ती बर्थडे
हम बात कर रहे हैं रिया चक्रवर्ती की, जो आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु में हुआ था. वह एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी रहे हैं और रिया ने अंबाला के आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की है. रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में एमटीवी स्कूटी टीन दीवा में बतौर कंटेस्टेंट की थी, जहां वह रनर-अप रही थीं. इसके बाद उन्होंने एमटीवी के कई शोज़ होस्ट किए. अभिनय करियर की शुरुआत उन्होंने 2012 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से की. इसके बाद 2013 में फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. वह 'सोनाली केबल', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'दोबारा' और 'जलेबी' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.
महेश भट्ट के साथ रिया की फोटो ने मचाया था बवाल
फिल्म 'जलेबी' की शूटिंग के दौरान रिया काफी चर्चा में आ गई थीं. दरअसल, महेश भट्ट के साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई अफवाहें फैलने लगी थीं. हालांकि, रिया ने इन खबरों को खारिज करते हुए महेश भट्ट को पिता समान बताया था.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खड़ा हुआ था बवाल
साल 2020 में रिया चक्रवर्ती उस समय सुर्खियों में आ गईं, जब वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते में थीं. जून 2020 में सुशांत अपने मुंबई स्थित घर पर मृत पाए गए थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने रिया पर गंभीर आरोप लगाए. लोगों ने एक्ट्रेस पर सुशांत की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था और जमकर ट्रोल किया था. साथ ही उनपर एक्टर के पैसे खर्च करने, परिवार से दूर रखने और ड्रग्स से जुड़े मामले में भी जांच हुई. इस दौरान उन्हें 27 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा. रिया ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था.
लोगों ने रिया को कहा डायन
इस पूरे मामले के दौरान रिया को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर', 'डायन' और 'काला जादू करने वाली' जैसे अपमानजनक शब्दों से भी पुकारा. हालांकि, रिया ने इन कमेंट्स पर सार्वजनिक रूप से कोई रिएक्शन नहीं दिया.
विवाद के बाद ऐसे की रिया ने वापसी
इस विवाद का असर रिया चक्रवर्ती के करियर पर भी पड़ा. उन्होंने और उनके भाई दोनों ने स्वीकार किया कि इस घटना के बाद उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला. बाद में उन्होंने एमटीवी के शो 'रोडीज़' में गैंग लीडर के रूप में वापसी की. वहीं, वह आने वाले समय में हंसल मेहता की नेटफ्लिक्स सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में नजर आएंगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.