---विज्ञापन---
संजय लीला भंसाली का असिस्टेंट था ये बॉलीवुड स्टार, किया कॉपीराइटर का भी काम, लेकिन आज है इंडस्ट्री की सबसे बड़ा ‘धुरंधर’
फिल्म इंडस्ट्री में आने वाला हर एक्टर एक स्टार बनने का सपना देखता है. हालांकि बहुत कम ही ऐसे कलाकार हैं, जो अपना सपना पूरा करने में कामयाब होते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने एक सुपरस्टार बनने से पहले कड़ी मेहनत की थी. इतना ही नहीं वह एक वक्त पर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे और उन्होंने कॉपीराइटर का भी काम किया है. लेकिन आज वह बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.
विवादों से घिरा है ये एक्टर
दरअसल, हम जिस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं उनका शुरुआती करियर अच्छी रही है. हालांकि बीते एक साल से वह लगातार अपनी सुपरहिट फिल्मों को लेकर दुनिया भर में चर्चा में बने हुए हैं. इतना ही नहीं सुपरहिट फिल्म देने के बाद वह इन दिनों विवादों से भी घिरे हुए हैं.
रणवीर सिंह ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर किया काम
हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह के बारे में. रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह जगजीत सिंह भवनानी है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि उन्होंने एडवरटाइजिंग एजेंसी के लिए बतौर कॉपीराइटर का काम शुरू किया था. इतना ही नहीं उन्होंने एक्टर बनने से पहले संजय लीला भंसाली के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है, जहां उन्होंने एक्टिंग की बारीकियों को समझा. रणवीर ने संजय को साल 2005 में आई अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ब्लैक में असिस्ट किया था.
रणवीर सिंह की फिल्में
इसके बाद रणवीर सिंह ने आदित्य चोपड़ा की 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आईं थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी. इसके बाद रणवीर सिंह लुटेरा, गोलियों की रासलीला राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिम्बा, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी कई फिल्मों में काम किया.
धुरंधर ने रणवीर को बनाया बड़ा स्टार
हालांकि साल 2025 में आई आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही. इस मूवी ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. इतना ही नहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2026 में रिलीज हुआ था और वो भी जबरदस्त हिट रहा था. फिल्म ने दुनिया भर में 1800 से ज्यादा की कमाई की थी. इस मूवी के बाद रणवीर सिंह बड़े सुपरस्टार बन गए.
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर चल रहा है विवाद
हालांकि इन दिनों रणवीर सिंह विवादों से घिरे हुए हैं. दरअसल, धुरंधर फिल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म डॉन 3 से अपना नाम वापस ले लिया था. जिसके बाद फरहान अख्तर ने FWICE से शिकायत की और रणवीर सिंह से इस मामले में संपर्क करने की कोशिश की गई. लेकिन कोई जवाब न आने के कारण FWICE ने एक्टर को बैन करने का फैसला किया. इतना ही नहीं पूरे विवाद में फरहान अख्तर ने कथित तौर पर 45 करोड़ की मांग की है. फरहान ने यह डिमांड नुकसान की भरपाई के लिए की है, क्योंकि एक्टर ने शूटिंग शुरू होने से तीन हफ्ते पहले फिल्म से अपना नाम वापस लिया था. प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म की लोकेशन, कॉस्च्यूम, होटल बुकिंग और अन्य चीजों में पैसा खर्च हुआ है. इतना ही नहीं रणवीर के इस फैसले से पूरी टीम प्रभावित हुई है.