---विज्ञापन---

पापा रणवीर और मम्मी दीपिका के नक्शे कदम पर चल रही नन्हीं दुआ? डेढ़ साल में कर दिया ये काम

Ranveer Singh and Deepika Padukone Daughter Dua: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों दोहरी खुशी एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अपने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की. इस बार ये गुड न्यूज उनकी डेढ़ साल की बेटी दुआ को लेकर है. दरअसल, दुआ भी अपने स्टार पाप रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के नक्शे कदम पर चल रही. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में पहली बार लाइव संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया. रणवीर ने बताया कि ये पल उनके लिए बहुत ही माइयने रखता है. उन्होंने ये भी कहा कि इस पल को हमेशा संजोकर रखेंगे.

---Advertisement---

कोकोमेलन लाइव म्यूजिकल के एक वीडियो में रणवीर ने दुआ को उसके पहले शो में ले जाने का अपना एक्सपिरियंस शेयर किया. उन्होंने कहा, 'यह एक खूबसूरत रविवार की सुबह थी. थिएटर में जबरदस्त एनर्जी थी.'

रणवीर ने आगे कहा, 'आज सभी बच्चे, अपने मम्मी-पापा और दादा-दादी के साथ आए और शो को अच्छे एन्जोय थे, खूब मस्ती कर रहे थे, गा रहे थे और नाच रहे थे. बहुत मजा, खुशी, आनंद और रंग था. यह सचमुच एक प्यारा एक्सपिरियंस था.'

---Advertisement---

रणवीर ने आगे कहा, 'ये सब हमारे लिए थोड़ा ज्यादा स्पेशल है क्योंकि यह हमारी नन्ही परी दुआ का पहला शो है. मैं एनएमएसीसी की टीम की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने हमें दुनिया भर के ये एक्सपिरियंस दिखाए और हमें ऐसी यादें बनाने का मौका दिया, जो जीवन भर हमारे रहेंगी.'

इसी बीच रणवीर के बैकग्राउंड में एक बच्ची की आवाज सुनाई दी. जिसे फैंस एक्टर की बेटी दुआ की आवाज मान रहे हैं और कमेंट इस आवाज की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'उसकी आवाज कितनी प्यारी है.' दूसरे ने लिखा, 'दुआ, कितनी प्यारी आवाज है. दुआ और उसके पापा को साथ में देखना है.'

First published on: Apr 27, 2026 12:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.