---विज्ञापन---
Ramayana Trailer: आखिर ब्रह्ममुहूर्त में ही क्यों रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर? जानिए मेकर्स का मास्टर प्लान
नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर आखिरकार 30 जुलाई की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज कर दिया गया. फैंस लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे और कई लोग तो ट्रेलर देखने के लिए रातभर जागते भी रहे. करीब 4 मिनट लंबे इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. खास बात यह रही कि ट्रेलर में पहली बार यश का दमदार रावण अवतार देखने को मिला.
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर की शुरुआत रावण से होती है. यश को जटाधारी और बेहद शक्तिशाली अंदाज में दिखाया गया है, जो तीनों लोकों पर अपना वर्चस्व कायम कर चुका है. इसके बाद कहानी भगवान विष्णु के श्रीराम अवतार की ओर बढ़ती है. राम के किरदार में रणबीर कपूर का शांत और गंभीर अंदाज काफी प्रभावशाली नजर आया. उनका स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी दोनों ही किरदार के अनुरूप दिखाई दिए.
ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
ट्रेलर में पहली बार साई पल्लवी की झलक माता सीता के रूप में देखने को मिली. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आए, रकुल प्रीत सिंह को शूर्पणखा के रूप में दिखाया गया और लक्ष्मण जी को उनकी नाक काटने वाला सीन भी ट्रेलर का हिस्सा रहा. इसके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय समेत कई कलाकारों की भी झलक दिखाई गई.
म्यूजिक ने जीता फैंस का दिल
फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है. ऑस्कर विजेता संगीतकार हांस जिमर और एआर रहमान का संगीत ट्रेलर को भव्य बना गया. वहीं VFX भी काफी शानदार नजर आए. ऐरावत, जटायु और युद्ध के सीन्स को बड़े स्तर पर पेश किया गया, जिससे फिल्म की भव्यता साफ दिखाई दी.
बस इनकी ट्रेलर में खली कमी
हालांकि, ट्रेलर में एक चीज ने फैंस को जरूर चौंकाया, वो हनुमान जी के किरदार में सनी देओल की एक भी झलक नहीं दिखाई गई. बताया जा रहा है कि सनी देओल ने हाल ही में अपनी शूटिंग शुरू की है और उनका किरदार दूसरे भाग में ज्यादा अहम होगा.
क्यों ब्रह्ममुहूर्त में ट्रेलर हुआ रिलीज?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में ही क्यों रिलीज किया गया? दरअसल, शुरुआत में मेकर्स इसे सैन डिएगो कॉमिक कॉन के बाद लॉन्च करने की तैयारी में थे. लेकिन बाद में फिल्म का ट्रेलर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' के थिएटर शोज के साथ जोड़ने की प्लानिंग बनाई गई. ऐसे में आशंका थी कि ट्रेलर भारतीय रिलीज से पहले लीक हो सकता है. इसी वजह से मेकर्स ने किसी भी तरह के लीक से बचने के लिए इसे सुबह ब्रह्ममुहूर्त में आधिकारिक तौर पर रिलीज किया.
कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच आएगी. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल से सजी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.