---विज्ञापन---
चीन में भी गूंजेगा ‘जय श्री राम’! ‘रामायण’ के मेकर्स की खास तैयारी, रिलीज के लिए…
Ramayana Part 1 Makers China Release Plan: बॉलीवुड को 'दंगल' और 'छिछौरे' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले नितेश तिवारी अब अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' के साथ फिर सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' को ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने के लिए मेकर्स काफी बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं. ताजा खबर के अनुसार, फिल्म के मेकर्स 'रामायण' को चीन में सिनेमाघरों में रिलीज करवाने के लिए खूब हाथ- पैर मार रहे हैं. चलिए इस बारे में विस्तार से बताते हैं.
चीन के सिनेमाघरों में...
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज पर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार, फिल्म के मेकर्स इसे चीन के सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, मेकर्स फिल्म के तीनों लीड्स को लेकर चीन में एक स्पेशल प्रमोशनल कैम्पेन की योजना बना रहे हैं.
चीन में 'रामायण' के रिलीज की तैयारी
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण: पार्ट 1' को पड़ोसी देश चीन में रिलीज करने के लिए मेकर्स की चाइनिज एग्जीबिटर्स और डिस्टिब्यूटर्स के साथ बातचीत चल रही है. अगर मेकर्स का ये प्लान सफल रहा, तो फिल्म के तीनों मैन लीड स्टार्स रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी चीन में चार के दिन प्रमोशन टूर में हिस्सा लेंगे.
क्या है मेकर्स का प्लान?
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मेकर्स के इस प्रोग्राम में 24 सितंबर को पिंग्याओ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक प्रेस इवेंट और स्क्रीनिंग शामिल है. इसके बाद 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले चीन के गोल्डन वीक के दौरान कई शहरों में प्रमोशन कैम्पेन चलाया जाएगा.
चीन में रिलीज हुई हिंदी फिल्में
बता दें कि, चीन में पहले भी कई हिंदी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें फिल्म 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार', '3 इडियट्स', 'अंधाधुन' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. आमिर की फिल्म 'दंगल' ने तो चीन में कमाल ही कर दिखाया था. इस फिल्म ने चीन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की; आज भी चीन में इस फिल्म का अलग ही क्रेज है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.