Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड के इस एक्टर ने करियर में की सिर्फ दो फिल्में, दोनों हो गईं फ्लॉप; लेकिन आज है 4700 करोड़ की कंपनी का मालिक

टिप्स इंडस्ट्रीज के कर्ता-धर्ता रमेश तौरानी के बेटे गिरीश कुमार तौरानी को साल 2013 में मशहूर डायरेक्टर प्रभु देवा ने फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से एक बड़े हीरो के तौर पर लॉन्च किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इसके बाद 2016 में आई उनकी दूसरी फिल्म 'लवशुदा' भी औंधे मुंह गिर गई. लगातार दो झटकों के बाद गिरीश ने अपनी असली ताकत को पहचाना और कैमरे के सामने एक्टिंग करने के बजाय पर्दे के पीछे बिजनेस संभालने का फैसला किया. आज वे अपनी पारिवारिक कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर हैं और सफलता की एक नई इबारत लिख रहे हैं.

धमाकेदार शुरुआत, लेकिन फीका अंजाम

गिरीश कुमार को लॉन्च करने के लिए उनके पिता ने पानी की तरह पैसा बहाया था. 'रमैया वस्तावैया' में उनके साथ श्रुति हासन थीं और फिल्म के गाने भी हिट रहे, लेकिन दर्शकों ने गिरीश को बतौर एक्टर कुबूल नहीं किया. इसके बाद आई 'लवशुदा' के पिटने पर उन्होंने एक्टिंग से तौबा कर ली.

---Advertisement---

पर्दे के पीछे बने असली 'बॉस'

एक्टिंग छोड़ने का फैसला गिरीश के लिए वरदान साबित हुआ. वे अपने पिता और चाचा (कुमार तौरानी) की स्थापित की हुई कंपनी 'टिप्स इंडस्ट्रीज' (Tips Industries) के बिजनेस ऑपरेशन्स से जुड़ गए. आज वे कंपनी के COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) के रूप में म्यूजिक राइट्स, फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का पूरा जिम्मा संभालते हैं

₹4,700 करोड़ की नेटवर्थ

भले ही गिरीश का नाम आज हिट एक्टर्स की लिस्ट में न हो, लेकिन बिजनेस की दुनिया में उनका कद बहुत बड़ा है. आज टिप्स इंडस्ट्रीज की कुल मार्केट वैल्यू (नेटवर्थ) लगभग ₹4,700 करोड़ है, जिसे आगे बढ़ाने में गिरीश एक मजबूत स्तंभ की तरह काम कर रहे हैं.

---Advertisement---

बड़े सितारों की फिल्मों की कमान

आज गिरीश कुमार तौरानी पर्दे के पीछे रहकर बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स जैसे सलमान खान, रणबीर कपूर और अजय देवगन की फिल्मों के बिजनेस और म्यूजिक डील्स को लीड करते हैं. एंटरटेनमेंट मार्केट में उनकी बिजनेस सूझबूझ का लोहा माना जाता है.

एक साल तक छिपाई शादी की खबर

गिरीश अपनी पर्सनल जिंदगी को मीडिया और लाइमलाइट से कोसों दूर रखते हैं. उन्होंने साल 2016 में अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड और बचपन की दोस्त कृष्णा मंगवानी से बेहद निजी समारोह में शादी की थी. हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी की बात को पूरे एक साल तक दुनिया से छिपाकर रखा था.

---Advertisement---
First published on: May 19, 2026 12:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola