Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘उन्होंने मेरे चेहरे पर…’ इस एक्ट्रेस ने गोविंदा पर लगाया अजीबो-गरीब इल्जाम, बोलीं- मैंने इसे…

---विज्ञापन---

Actress Shocking Claim on Govinda: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अलग-अलग कारणों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी शादी से पहले का एक किस्सा सुनाया था. इसी बीच एक फेमस एक्ट्रेस ने गोविंदा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गोविंदा पर एक अजीबो-गरीब इल्जाम भी लगाया है.

कौन है वो एक्ट्रेस?

दरअसल, गोविंदा को लेकर ये खुलासा करने और उन पर अजीबो-गरीब इल्जाम लगाने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रांखी सांवत हैं. हाल ही में राखी फेमस कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट पर पहुंची, जहां उन्होंने गोविंदा के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया.

---Advertisement---

कम उम्र में ही शुरू किया काम

इस दौरान अपने करियर पर बात करते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने बड़े सपने को पूरा करने के लिए कम उम्र में ही कई छोटे-मोटे काम किए। बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए राखी ने गोविंदा के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया.

गोविंदा के साथ पॉपुलर आइटम सॉन्ग

इसी बीच, राखी ने गोविंदा और ट्विंकल खन्ना की फिल्म 'जोरू का गुलाम' के सेट से जुड़ा एक मजेदार और चौंकाने वाला किस्सा भी शेयर किया. राखी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में गोविंदा के साथ पॉपुलर आइटम सॉन्ग 'खुला है मेरा पिंजरा' में काम किया था.

---Advertisement---

ऐसे मिला राखी को काम

राखी ने कहा, 'मैं अपनी बिल्डिंग से उतर रही थी, तभी मेरी मुलाकात 'जोरू का गुलाम' के निर्देशक शकील नूरानी से हुई. उन्होंने मुझसे पूछा, 'क्या तुम नाचती हो?' मैंने हां कहा, और इस तरह मुझे वो आइटम नंबर मिल गया.'

उन्होंने मेरे चेहरे पर...

राखी ने आगे कहा, 'मैं सुबह छह बजे सेट पर पहुंच गई और घंटों इंतजार करती रही क्योंकि मैं गोविंदा सर की बहुत बड़ी फैन थी. जब आखिरकार वो आए, तो मैंने उन्हें 'नमस्ते' किया और उन्होंने मेरे चेहरे पर ही डकार मार दी. वो बहुत जोरदार डकार थी। वो खाना खाकर आए होंगे. हालांकि, मैंने इसे आशीर्वाद समझा.'  

---Advertisement---
First published on: May 28, 2026 05:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola