---विज्ञापन---

‘विजय-तृषा को शादी कर लेनी चाहिए..’ Rakhi Sawant ने रूमर्ड कपल पर दिया बड़ा बयान, बोली-‘मैं उन्हें बचपन से जानती हूं…’

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर ने हाल ही में तमिलनाडु इलेक्शन में अपनी जीत दर्ज कराई है और उसका वह जश्न मना रहे हैं. इतना ही नहीं उनकी जीत के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ पर भी खूब बातें बन रही हैं. पिछले काफी वक्त से एक्टर का नाम साउथ की हसीना तृषा कृष्णन के साथ जुड़ रहा है. कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं, अब दोनों की डेटिंग की खबरों को लेकर राखी सावंत ने भी रिएक्ट किया है.

राखी सावंत का बड़ा बया-विजय तृषा को शादी कर लेनी चाहिए

दरअसल, राखी सावंत ने विजय और तृषा के रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हाल ही में फिल्मी मंत्रा से बात करते हुए कहा, " मुझे लगता है कि विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए और हम उनकी मेहंदी सेरेमनी में जाएंगे.  

---Advertisement---

तृषा को बचपन से जानती हैं राखी

राखी ने इस दौरान ये भी बताया कि वह विजय और तृषा को लंबे वक्त से जानती हैं. उन्होंने कहा, " तृषा और विजय की जोड़ी बहुत अच्छी है. मैं तृषा को जानती हूं. हम दोनों ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी, लेकिन बाद में वो साउथ इंडस्ट्री में शिफ्ट हो गईं और वहां फिल्में करने लगीं. मैं उन्हें बचपन से जानती हूं.

विजय की पार्टी ज्वाइन करने की राखी ने जताई इच्छा

राखी यहीं नहीं थमी. उन्होंने विजय थलापति की भी तारीफ की और आगे कहा, " मैं उन्हें पर्सनली पसंद करती हूं. उनका स्वभाव बहुत अच्छा है. विजय के साथ एक गाना करना मेरा सपना था, लेकिन कभी मुझे मौका नहीं मिला. लेकिन अब मुझे लगता है कि उनकी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए. वो तमिलनाडु के पहले क्रिश्चियन हैं, जिन्होंने इतनी सारी सीटें जीती हैं, जिनके नाम में ही विजय है, उनकी हर जगह जीत है.

---Advertisement---

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं विजय और तृषा

वहीं, विजय और तृषा को लेकर बात करें तो दोनों ने तमाम फिल्मों में काम किया है. दोनों ही घिल्ली, थिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' में साथ नजर आ चुके हैं. आखिरी बार दोनों को फिल्म लियो और ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में देखा गया था. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद है.

तृषा और विजय की डेटिंग रूमर्स

बता दें कि तृषा और विजय की डेटिंग की खबरें उस दौरान शुरू हुईं, जब विजय की पत्नी संगीता ने डाइवोर्स केस फाइल किया. इतना ही नहीं उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया. इसके बाद खुद विजय एक्ट्रेस तृषा के साथ दिखे.दोनों को एक शादी पार्टी में साथ देखा गया था. इतना ही नहीं दोनों की साथ में कई फोटोज भी वायरल होने लगीं. वहीं जब विजय ने तमिलनाडु इलेक्शन में जीत हासिल की, तब सबसे पहले तृषा उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंची थीं.

First published on: May 09, 2026 10:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.