---विज्ञापन---
शाहरुख खान की एक्ट्रेस जिसकी 2 बार टूटी शादी, मां की हुई मौत, दर्द बयां कर बोली- ‘घर लगता श्मशान घाट’
Shah Rukh Khan Actress Emotional Statement On Bharti Singh Podcast: बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर पहचान बनाई, शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली ये हसीना आज दुनियाभर में अपने नाम से जानीं जातीं हैं, लेकिन इनकी पर्सनल लाइफ दर्द और तकलीफ से भरी है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक पॉडकास्ट में किया, जहां उन्होंने जीवन के उन पहलुओं से पर्दा उठाया जिसे सुनने के बाद न सिर्फ शो की होस्ट की आंखें भर आईं, बल्कि उनके फैंस के भी आंसू छलक पड़े, आइए जानते हैं, वो कौनसी एक्ट्रेस हैं?
कौन हैं ये अदाकारा?
हम बात कर रहे हैं, ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सांवत (Rakhi Sawant) की, जो हमेशा अपने बिंदास अंदाज और बेबाक बातों को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार राखी का एक ऐसा दर्द सामने आया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया. हंसती-मुस्कुराती नजर आने वाली राखी अंदर से कितनी टूटी हुई हैं, इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के पॉडकास्ट में किया.
पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने खोले कई राज
पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद करते हुए इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा कि मां के जाने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. राखी ने नम आंखों से कहा, 'मैं बहुत रोती हूं. कल रात भी खूब रोई. अब कोई पूछने वाला नहीं है, कि खाना खाया या नहीं. मां थीं तो हर वक्त ख्याल रखती थीं, पूछती थी, खाना खाया नहीं खाया... खा ले खाना.'
शादी को लेकर जताया डर
राखी ने आगे बताया, कि अब उन्हें अपना घर भी सूना और डरावना लगता है. उन्होंने कहा, 'घर श्मशान घाट जैसा लगता है, क्योंकि वहां कोई अपना नहीं है. जिंदगी में अब भरोसा ही खत्म हो गया है.' राखी ने ये भी कहा कि अब उन्हें दोबारा शादी करने से डर लगता है, क्योंकि लोग उन्हें प्यार नहीं बल्कि इस्तेमाल करना चाहते हैं. उन्होंने दर्द भरे शब्दों में कहा, 'लोग मुझे सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं. मेरा जिंदगी और लोगों से भरोसा उठ चुका है.'
भारती सिंह के छलक पड़े आंसू
राखी की बातें सुनकर वहां मौजूद भारती सिंह भी खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखें भर आईं. सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं. लोग कह रहे हैं, कि राखी हमेशा दूसरों को हंसाती हैं, लेकिन खुद अंदर ही अंदर काफी दर्द झेल रही हैं.
गर्दिश के बादलों में घिरी पर्सनल लाइफ
बता दें, कि राखी सावंत की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है. उन्होंने साल 2019 में रितेश सिंह से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद राखी ने बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. दो टूटे रिश्तों और मां के निधन के बाद राखी अब अकेले जिंदगी बिता रही हैं.