Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar World Television Premiere: अब डायरेक्ट टीवी पर आ रही है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, नोट कर लें डेट और टाइम

Dhurandhar World Television Premiere: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' अब टीवी पर आ रही है. जानें कब और टीवी के किस चैनल पर आपको ये देखने को मिलेगी?

---विज्ञापन---

Dhurandhar on TV

Dhurandhar World Television Premiere: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ अब टीवी पर आने को तैयार है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई. 2025 के अंत में रिलीज हुई इस फिल्म को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई के कई इतिहास बनाए. सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी इस फिल्म को खूब पसंद किया गया. वहीं अब मेकर्स इसे छोटे पर्दे पर रिलीज करने जा रहे हैं. ये फिल्म कब और किस टीवी चैनल पर दिखाई जाएगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है. आइए जानते हैं.

टीवी पर ‘धुरंधर’

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई-थ्रिलर धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया. सिनेमाघरों में धुआंधार कमाई के बाद फिल्म ने ओटीटी पर अपना जलवा दिखाया. वहीं अब इस मूवी को टीवी पर रिलीज किया जा रहा है. बता दें कि धुरंधर का टीवी पर वर्ल्ड प्रीमियर 30 मई को होगा. इसे आप शाम 7 बजे से टीवी चैनल स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसी के एक एजेंट की कहानी दिखाती है, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में जाकर आतंकी गतिविधियों को खत्म करने का काम करता है. फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर लीड रोल में है. धुरंधर ने अपने रिलीज के पहले दिन से ही तहलका मचा दिया था. फिल्म ने कुल 1428 करोड़ का बिजनेस किया. मूवी की दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ, जिसकी कमाई ने हर किसी को चौंका दिया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उतरते ही 24 घंटे के अंदर 100 करोड़ कमाए. ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्म भी बनी. दुनियाभर में फिल्म ने 1850.61 करोड़ कमाए हैं. दोनों फिल्मों की कमाई जोड़ें तो, ये आंकड़ा 3000 करोड़ से ज्यादा हो जाता है.

First published on: May 27, 2026 05:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola