---विज्ञापन---

‘धुरंधर’ के बाद राकेश बेदी की बल्ले-बल्ले, लाखों में नहीं करोड़ों में हुआ फायदा, आदित्य धर का बड़ा सरप्राइज

Rakesh Bedi Jackpot After 'Dhurandhar' Success: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' से दुनियाभर में 'जमिल जमाली' के नाम से फेमस हुए एक्टर राकेश बेदी एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. दरअसल, इस समय राकेश बेदी अपनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रहे हैं. इसी वजह से उन्हें आदित्य धर की तरफ से एक बड़ा सरप्राइज मिला है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' में जमील जमाली के किरदार को राकेश बेदी ने कुछ इस तरह से निभाया कि हर कोई उनकी एक्टिंग का फैन बन गया है. थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी ऑडियंस के दिल और दिमाग से जमील जमाली के किरदार नहीं निकला.

टाइम्स ऑफ इंडिया में सूत्रों के अनुसार छपी खबर में बताया गया है कि राकेश बेदी को इन दोनों फिल्मों के लिए कुल 50 लाख रुपये की फीस दी गई थी. हालांकि, सीक्वल की जबरदस्त सफलता के बाद आदित्य धर की तरफ से एक्टर को एक बड़ा सरप्राइज मिला.

खबर में बताया गया कि डायरेक्टर-प्रॉड्यूसर आदित्य धर ने अपने भाई और पार्टनर लोकेश धर के साथ मिलकर राकेश बेदी को 1 करोड़ रुपये के बोनस का चेक देकर सरप्राइड दिया है. ये बोनस इस फ्रेंचाइजी में उनके काम के लिए दी गई फीस का दोगुना थी.

सूत्र ने बताया कि 'धुरंधर सीरीज' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के जरिए आदित्य धर ने ये पहले ही साबित कर दिया है कि वे एक कमाल के फिल्ममेकर हैं. इस इमोशनल काम से उन्होंने यह भी दिखाया है कि वो एक कमाल के इंसान भी हैं.'

धुरंधर फ्रैंचाइज़ी में रणवीर सिंह और राकेश बेदी के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. इस फिल्म ने भारत में 1122.49 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1766.06 करोड़ रुपये तक कलेक्शन कर लिया है.

First published on: Apr 24, 2026 10:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.