Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

NEET विवाद के बीच ‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने पर घिरे राजकुमार राव , यूजर को दिया जवाब; फिर डिलीट कर दिया पोस्ट

---विज्ञापन---

देश भर में नीट (NEET) परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अचानक सुर्खियों में आ गए हैं. छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने के बाद इस मशहूर एक्टर को 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने को लेकर ट्रोल किया जाने लगा. यूजर के तंज पर राजकुमात राव ने एक ऐसा भावुक और चौंकाने वाला जवाब दिया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है. हालांकि बाद में उन्होंने अपना यह कमेंट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था.

छात्रों के समर्थन में आए राजकुमार

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके नीट (NEET) परीक्षा विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का खुलकर समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि युवाओं की बात सुनना बेहद जरूरी है और देश की तरक्की के लिए एक साफ-सुथरी और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था होना बहुत जरूरी है.

---Advertisement---

पुराने गाने को लेकर हुए ट्रोल

छात्रों के हक में पोस्ट शेयर करने के बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में राजकुमार राव पर तंज कसा. यूजर ने लिखा कि वे एक्टर की बहुत इज्जत करते थे, लेकिन 'मोदी है तो मुमकिन है' जैसे प्रमोशनल गाने में काम करके उन्होंने अपने उसूलों से समझौता कर लिया है, जिससे फैंस को काफी निराशा हुई है.

दबाव की बात कहकर डिलीट किया

इस कमेंट का जवाब देते हुए राजकुमार राव ने लिखा कि एक गाना यह तय नहीं कर सकता कि वे कैसे इंसान हैं. उन्होंने लिखा कि लोग कभी नहीं समझ सकते कि उन पर कितना दबाव होता है. हालांकि विवाद बढ़ता देख एक्टर ने बाद में अपना यह कमेंट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था.

---Advertisement---

मेरी आत्मा बिकाऊ नहीं है

अपने जवाब में राजकुमार ने आगे लिखा था कि वे कभी अपनी आत्मा नहीं बेच सकते और हमेशा सही बात का साथ देते हैं. जब तक उनका जमीर साफ है और वे ईमानदारी से काम कर रहे हैं, तब तक बाकी बातें उनके लिए मायने नहीं रखतीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि वे एक दिन फैंस का भरोसा फिर जीत लेंगे.

पूरी इंडस्ट्री छात्रों के साथ

नीट विवाद को लेकर दिल्ली में 'चलो संसद' मार्च के बाद से माहौल काफी गरमाया हुआ है. छात्र लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस पूरे मुद्दे पर राजकुमार राव के अलावा सलमान खान, आलिया भट्ट, अनुपम खेर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई बड़े सितारे भी छात्रों के समर्थन में अपनी राय रख चुके हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 23, 2026 08:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola