---विज्ञापन---
Worldwide Collection Report: 7वें दिन ‘राजा शिवाजी’ ने पार किया ये आंकड़ा, जानें कहां तक पहुंची Patriot की ट्रेन?
Worldwide Collection Report: बॉलीवुड एक्टर रितेश देखमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' का क्रेज लोगों के बीच अब भी बरकरार है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ मोहन लाल और मामूटी की फिल्म 'पैट्रियट' की वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर काफी पकड़ बनी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कि इन फिल्मों ने इंडियन और वर्ल्डवाइड लेवल पर अब तक कुल कितने नोट छापे हैं.
'राजा शिवाजी' ने पार किया यह आंकड़ा
रितेश देखमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को रिलीज हुए आज 7 दिन पूरे हो गए हैं. इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार रहा, जो इसके शानदार कलेक्शन में भी दिखता है. फिल्म ने अपनी जबरदस्त कमाई से भारत में 50 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
'राजा शिवाजी' की भारतीय कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रितेश देखमुख और संजय की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 52.65 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
'राजा शिवाजी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'राजा शिवाजी' की 7वें दिन 6,128 शो के साथ ऑक्यूपेंसी कुल 14.7% रही. वहीं, फिल्म ने अब तक हिंदी भाषा में 16.40 करोड़ रुपये और मराठी भाषा में 36.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके अलावा, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 62.42 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
फिल्म 'पैट्रियट' की इंडियन कमाई
मॉलीवुड सिनेमा स्टार मोहन लाल और मामूटी की फिल्म 'पैट्रियट' ने 7वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 0.93 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल मात्र 26.98 करोड़ का कारोबार किया है.
फिल्म 'पैट्रियट' का वर्ल्डवाइड बिजनेस
फिल्म 'पैट्रियट' की 7वें दिन 1,799 शो के साथ टोटल ऑक्यूपेंसी 13.0% रही. भारतीय कमाई से उलट फिल्म 'पैट्रियट' ने वर्ल्डवाइड लेवल पर अब तक 72.80 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. कलेक्शन में इतना भेदभाव देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि मोहन लाल और मामूटी की फिल्म का जादू भारत से ज्यादा वर्ल्डवाइड चला.