---विज्ञापन---

Raja Shivaji Star Cast Fees: रितेश देशमुख से लेकर अभिषेक बच्चन तक, जानें ‘राजा शिवाजी’ के लिए किसे कितनी रकम मिली?

Raja Shivaji Star Cast Fees: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' का हाल ही ट्रेलर रिलीज हुआ था. 1 मई को ये फिल्म देशभर में रिलीज हो रही है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है. फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन और भाग्यश्री लीड रोल में हैं.

फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का लीड रोल निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस किरदार के लिए उन्होंने लगभग 15-18 करोड़ रुपये लिए हैं.

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इस फिल्म में लीड विलेन अफजल खान का किरदार निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस किरदार के लिए 8-10 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

अभिषेक बच्चन फिल्म 'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शाहजी भोसले का रोल निभा रहे हैं. इस रोल के लिए उनकी फीस लगभग 6-8 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

बॉलीवुड स्टार फरदीन खान 'राजा शिवाजी' में शाहजहां के किरदार में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फरदीन को इस किरदार के लिए लगभग 2-3 करोड़ रुपये मिले हैं.

मशहूर एक्टर महेश मांजरेकर इस फिल्म में लाखूजी जाधव के किरदार में हैं. उन्हें फिल्म के लिए लगभग 2-3 करोड़ रुपये मिले हैं.

जेनेलिया देशमुख 'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी साईबाई के किरदार में हैं. जेनेलिया ने इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभाई है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए उन्हें 1-2 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज (रितेश देशमुख) और संभाजी शाहजी भोसले (अभिषेक बच्चन) की मां जीजाबाई का किरदार निभा रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए उनकी फीस 1-2 करोड़ रुपये है.

एक्ट्रेस विद्या बालन भी फिल्म में लीड किरदार निभा रही हैं. वो इसमें मोहम्मद आदिल शाह (संजय दत्त) की मां ताजुल मुक्खिदारत हाजी बड़ी साहिबा के रोल में दिखेंगी. उनकी फीस लगभग 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

First published on: Apr 22, 2026 06:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.