Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

‘मुझे तोड़…’ वायरल रील पर उड़ी खिल्ली से टूटा Rahul Roy का दिल! इंस्टाग्राम पर बयां किया दर्द

Rahul Roy Breaks Silence on Viral Reel:बॉलीवुड के फेमस 'आशिकी' बॉय और जाने-माने एक्टर राहुल रॉय एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. सुपरहिट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राहुल रॉय इन दिनों अपनी एक इंस्टाग्राम रील को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं. हाल ही में राहुल रॉय ने इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा.

दरअसल, राहुल रॉय के इंस्टाग्राम पर 29 अप्रैल को एक रील अपलोड हुई, जो देखते ही देखते वायरल हो गई. इस रील में राहुल रॉय एक डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम की एक कॉन्टेंट क्रिएटर के साथ 'आशिकी' फिल्म के गाने पर वीडियो बना रहे हैं.

---Advertisement---

इस रील के वायरल होने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया. लोगों ने उनसे पूछा कि आखिर उनकी ऐसी कौन-सी मजबूरी थी, जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह का काम किया है. अब राहुल रॉय ने इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है.

राहुल रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए बताया कि आखिर उनकी ऐसी कौन-सी मजबूरी है, जिसकी वजह से उन्हें ऐसा काम करना पड़ रहा है.

---Advertisement---

राहुल रॉय ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और शांति से करता हूं. मेरे कुछ कानूनी मामले चल रहे हैं जिनके लिए मुझे पैसे देने हैं, और ये मामले आज के नहीं हैं, ये तब के हैं जब मुझे ब्रेन स्ट्रोक हुआ भी नहीं था.'

राहुल रॉय ने आगे लिखा, 'अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में नहीं, आपके बारे में ज्यादा बता रहा हैं. अगर आपको सच में इतनी ही चिंता है, तो कृपया मुझे अच्छा काम ढूंढ़ने में मदद करें, ताकि मैं इन केसों का खर्च उठा सकूं.'

राहुल रॉय ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे लिखा, 'कम से कम मैं अपनी मेहनत से कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं. और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना बहुत ज़रूरी है. मैं जब तक जिंदा हूं, तब तक काम करना चाहता हूं. इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और मुझे एक मकसद और जिम्मेदारी का एहसास होता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं. हां, कभी-कभी थोड़ी तकलीफ जरूर होती है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते.'

First published on: Apr 30, 2026 09:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.