---विज्ञापन---

Raghav Chadha Net Worth: कौन हैं परिणीति चोपड़ा के पति? जानें कितनी है राघव चड्ढा की नेटवर्थ!

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ऐसे तो हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन आज उन्होंने राजनीति में भूचाल ला दिया है. दरअसल, आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटने के बाद और राज्यसभा में उनके बोलने पर पाबंदी की भी मांग की गई थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने अब खबर आई है कि आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने बीजेपी की पार्टी ज्वाइन कर ली है. उन्होंने खुद इसको लेकर ऑफिशियल ऐलान कर दिया है कि वह आप पार्टी छोड़ चुके हैं और बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी

दरअसल, सभी जानते हैं कि राजनेता राघव चड्ढा ने बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी. इस दौरान कपल की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम नीर है. वहीं, जैसा कि राघव चड्ढा चर्चा में है, तो इस मौके पर आज हम उनकी नेटवर्थ के बारे में जानेंगे.

---Advertisement---

राघव चड्ढा की नेटवर्थ

राघव चड्डा ने साल 2022 में जब राज्यसभा सांसद बने थे, तब उन्होंने अपना एफिडेविट दिया था. जिसमें उन्होंने अपनी सारी संपत्ति को लेकर खुलासा किया था. उस एफिडेविट के मुताबिक राघव की नेटवर्थ 50 लाख रुपये है. इसके अलावा उन्होंने अपनी 37 लाख चल संपत्ति के बारे में भी बताया है. जिसके मुताबिक उनके पास 30 हजार रुपये कैश, 6 लाख रुपये के शेयर भी शामिल है.

राघव चड्ढा की संपत्ति

इन सभी के अलावा राघव चड्डा के पास 90 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 13 लाख रुपये है. इतना ही नहीं उनके पास दिल्ली में एक घर भी है, जिसकी कीमत 36 से 37 लाख बताई गई है.

---Advertisement---

परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ

दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा को लेकर बात करें तो मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थ राघव चड्डा से कहीं ज्यादा है. उनकी संपत्ति 74 करोड़ रुपये बताई गई है. क्योंकि वह फिल्मों के लिए करोड़ों की फीस चार्ज करती हैं. वह एक फिल्म के लिए 5 करोड़ तक फीस लेती हैं.

परिणीति चोपड़ा की संपत्ति

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस के पास मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान घर हैं, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है. इसके अलावा वह लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन हैं. उनके पास रेंज रोवर वोग है, जो कि 1.30 करोड़ की है. इसके अलावा ऑडी क्यू 4 है, जो कि 43.19 लाख है. साथ ही ऑडी क्यू7 की कीमत करीब 70 लाख है.

First published on: Apr 24, 2026 06:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.