---विज्ञापन---
दिल्ली में हुई खौफनाक घटना पर आधारित है यह सीरीज, पूरी कहानी देखकर सनक जाएगा दिमाग
Delhi Crime True Story Based Series: फिल्में हमेशा से हमारे समाज का आइना रही हैं. हालांकि, डिजिटल दौर आने के बाद अब वेब सीरीज भी समाज की असलियत को लोगों के सामने रख रही हैं. ऐसी ही एक धांसू सीरीज के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, जिसने रिलीज होने के साथ ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि जबरदस्त थ्रिलर और सस्पेंस से भरी ये खौफनाक सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है, जो दिल्ली के एक पॉपुलर हत्याकांड से जुड़ा है. चलिए आपको इस सीरीज के बारे में बताते हैं.
सच्ची घटना पर आधारित है सीरीज
हम जिस खौफनाक थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'राख' (Raakh) है. अली फजल और सोनाली बेंद्रे की इस क्राइम ड्रामा सीरीज की कहानी दिल्ली के फेमस 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला कांड से प्रेरित है. इस एक केस ने दिल्ली समेत पूरे देश को हिला कर रख दिया था.
रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची घटना
प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज हुई सीरीज 'राख' में अपहरण और हत्या की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची घटना की कहानी दिखाई गई है. रंगा-बिल्ला कांड पर आधारित इस सीरीज में दिल्ली के एक भाई-बहन, गीता चोपड़ा और संजय चोपड़ा के साथ हुई हैवानियत को दिखाया गया है.
पूरे देश को दहला दिया...
गीता चोपड़ा और संजय चोपड़ा के अपहरण और हत्याकांड ने दिल्ली समेत पूरे देश को दहला दिया था. इस केस ने भारत के सभी माता-पिता के दिल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक डर पैदा कर दिया था. यह केस भारत के इतिहास के सबसे क्रूर अपराधों में से एक माना जाता है.
सीरीज की कास्ट
प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी सीरीज 'राख' में सोनाली बेंद्रे एक स्कूल टीचर का किरदार निभा रही है, जिसने बच्चों को अपहरण कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं, अली फजल इस सीरीज में सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश की भूमिका निभा रहे हैं, जो इस केस की जांच करते हैं.