---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा ने 70 साल के इस एक्टर संग ठुकराया था इंटीमेट सीन! बरसों बाद खोला राज, बोले- ‘वो करती अगर…’

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. वह आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और उन्होंने अपने करियर के दौरान तमाम हिट फिल्मों में काम किया है. वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ भी काम किया है. जिसमें से शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों का नाम शामिल है. हालांकि आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था, जिससे बवाल खड़ा हो गया था.

हम बात कर रहे हैं अन्नू कपूर की. जो कि अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अक्सर ही वह कई बार ऐसे बयान दे देते हैं, जिससे बाद में उनके लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है और वह विवादों से घिर जाते हैं. बीते दिनों उन्होंने एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को लेकर दूधिया बदन कहा था, जिसपर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब वह अपनी 15 साल पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी में भी फंस गए हैं.

---Advertisement---

अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा साल 2011 की फिल्म सात खून माफ में नजर आए थे. फिल्म में एक महिला के साथ पति होते हैं. उनके साथ वह रोमांस करते हुए नजर आती हैं. हालांकि वो एक एक कर उन्हें मार डालती हैं. इसमें से अन्नू कपूर ने भी उनके पति का किरदार निभाया था. हालांकि इस मूवी में एक सीन को लेकर गहरा विवाद बन गया था.

दरअसल, सात खून माफ में प्रियंका चोपड़ा और अन्नू कपूर के बीच इंटीमेट सीन होने थे. जिसे दोनों ने सही ढंग से किया था. हालांकि मूवी रिलीज होने के बाद अन्नू कपूर ने एक ऐसा बयान दिया था, जिसपर बवाल हो गया था. एक्टर ने कहा था, " प्रियंका मुझे किस करने से पहले बहुत झिझक रही थीं, क्योंकि मैं हीरो नहीं था. इस बयान से विवाद बढ़ गया था. लेकिन अब 15 साल बाद उन्होंने सफाई दी है.

---Advertisement---

अन्नू कपूर ने 15 साल पुराने विवाद पर कहा, " तो क्या ही करता, मेरे लुक्स से ज्यादा दिक्कत यही थी कि मैं हीरो नहीं था. मुझे नहीं पता, जब हमने साथ में विशाल भारद्वाज की फिल्म सात खून माफ में काम किया, तो उस समय सभी लोग मुझसे ये पूछ रहे थे कि प्रियंका आपको किस करने से मना कर रही थी, तो मैंने उनकी बातों पर कहा, ये उनकी मर्जी है.

उन्होंने आगे कहा, " वो सभी मुझे प्रवोक कर रहे थे, जिससे मैं बहुत परेशान हो गया तो मैंने गुस्से में आकर बोल दिया कि वो करतीं, अगर मैं स्टार होता तो.' विशाल ने मुझे बताया कि वो झिझक रही हैं, तो मैंने कहां, हां सेंस तो बनता है. मैंने खुद से सीन को हटाने की राय भी दी. लेकिन विशाल ने मना कर दिया. एक्टर कैमरे के सामने अनकंफर्टेबल नहीं हो सकते हैं. इसलिए हमने प्रोफेशनली किया.

वहीं, अन्नू कपूर के इस बयान पर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था, " मुझे बिल्कुल भी ये पसंद नहीं आया था कि इस बात को लेकर पब्लिक में विवाद हो. बता दें कि सात खून माफ में अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा नील नितिन मुकेश, इरफान खान, नसीरुद्दीन शाह जैसे एक्टर्स नजर आए थे.

First published on: Apr 26, 2026 08:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.