Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

हॉलीवुड में बनाया बड़ा मुकाम, खुद से 10 साल छोटे स्टार से रचाई शादी, आज करोड़ों की मालकिन है ये मिस वर्ल्ड

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है. हालांकि, हर एक्ट्रेस वहां अपनी अलग पहचान बनाने में सफल नहीं हो सकी. लेकिन आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, जिसने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी बड़ा मुकाम हासिल किया. इतना ही नहीं, उन्होंने महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया था. आज वह करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.

18 की उम्र में मिस वर्ल्ड बनीं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की, जो आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था. उनके पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे. प्रियंका एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. जब वह सिर्फ 18 साल की थीं, तब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया कंपटीशन में हिस्सा लिया था. साल 2000 में उन्होंने यह कंपटीशन जीता और उसी साल भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस वर्ल्ड कंपटीशन में भी जीत हासिल कर देश का नाम रोशन किया.

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड करियर

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका को साल 2002 में फिल्म 'हमराज' का ऑफर मिला था, लेकिन कुछ कारणों से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'थमिझन' से थलपति विजय के साथ अभिनय की शुरुआत की. बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से डेब्यू किया. इसके बाद वह 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'ऐतराज', 'ब्लैकमेल', 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम', 'यकीन', 'कृष', 'डॉन', 'कमीने' और 'अग्निपथ' जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आईं.

प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड करियर

प्रियंका ने हॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से की थी. इसके बाद वह 'बेवॉच', 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस', 'द व्हाइट टाइगर', 'लव अगेन' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा नेटवर्थ

अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वह करीब 620 से 650 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. इसके अलावा किसी ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह करीब 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में स्थित करीब 170 करोड़ रुपये के आलीशान घर की भी मालकिन हैं. इसके अलावा वह हेयर केयर ब्रांड 'Anomaly' (एनोमली) की संस्थापक हैं, जिससे वह हर साल करोड़ों की कमाई करती हैं.

प्रियंका चोपड़ा है निक जोनस से 10 साल बड़ी

अगर प्रियंका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की. प्रियंका और निक के बीच करीब 10 साल की उम्र का अंतर है, जिसे लेकर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था. हालांकि, शादी के कई साल बाद भी दोनों खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं और एक बेटी के माता-पिता हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 18, 2026 09:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola