Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर आते ही गर्दा उड़ा रही है 7 एपिसोड वाली ये नई सीरीज, हैरान कर देगा क्लाइमेक्स

---विज्ञापन---

Prime Video New Series: अगर आप भी लगातार सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम मिस्ट्री से भरी फिल्में और सीरीज देखकर ऊब गए हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिसकी कहानी आपके दिल उतर जाए, ऐसे ही लोगों के लिए प्राइम वीडियो में पर एक बेहतरीन और नई सीरीज रिलीज हुई है, जिसकी कहानी आपको अपने स्कूल टाइम में वापस ले जाएगी. 7 एपिसोड वाली इस नई सीरीज ने आते ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. चलिए आपको इस सीरीज की कहानी और किरदार से रूबरू करवाते हैं.

नई सीरीज का नाम

हम जिस नई सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम 'आदर्श बाल विद्यालय' है. प्राइम वीडियो की यह सीरीज कॉमेडी और दिलचस्प ड्रामे के साथ सरकारी स्कूलों के सिस्टम और व्यवस्था की कमियों को उजागर करती है.

---Advertisement---

'आदर्श बाल विद्यालय' की कहानी

इस सीरीज की कहानी दिल्ली के काल्पनिक टिंकी टोली के एक ऐसे सरकारी स्कूल 'आदर्श बाल विद्यालय' के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पढ़ाई के मामले में प्रदर्शन बहुत ही खराब और निराशाजनक है. स्कूल के छात्र और टीचर दोनों में से किसी को भी पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब नहीं है. इस स्कूल में पढ़ाई के अलावा बाकी सारे काम किए जाते हैं. यहां तक ​​कि इलाके के विधायक भी स्कूल कैम्पस का इस्तेमाल अपने गेस्ट हाउस की तरह करते हैं.

कहानी में आया बड़ा मोड़

सालों से इसी तरह चल रहे 'आदर्श बाल विद्यालय' की कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब शिक्षा विभाग की तरफ से ऐलान किया जाता है कि सभी सरकारी स्कूल के दसवीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजों के आधार पर दिल्ली के दस बेस्ट स्कूलों के हेडमास्टर को अच्छी ट्रेनिंग के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी भेजा जाएगा. इसके बाद स्कूल के माहौल में बदलाव की शुरुआत हो गई.

---Advertisement---

सीरीज की कास्ट

हिमांक गौर के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में के के मेनन, अर्चना पूरन सिंह, देवेन भोजानी, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, अन्नपूर्णा सोनी और विश्वपति सरकार अहम भूमिका में हैं. इस सीरीज को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों का ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.    

First published on: Jul 24, 2026 06:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola