Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोवा में इस प्रोड्यूसर का शाही आशियाना देख दंग रह गईं फराह खान, 10 बेडरूम, ये सीक्रेट चीज और समुद्र का शानदार दिखा नजारा

---विज्ञापन---

Farah Khan Vlog: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने नए व्लॉग में बिजनेसवुमन और फिल्म प्रोड्यूसर पिंकी रेड्डी के गोवा वाले आलीशान बंगले का होम टूर कराया. इस दौरान घर की भव्यता और लग्जरी देखकर खुद फराह भी हैरान रह गईं और मजाक में कह बैठीं कि इस घर को देखकर उन्हें अपनी गरीबी महसूस होने लगी है.

किसकी है ये प्रॉपर्टी?

पिंकी रेड्डी, जीवीके ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जीवीके रेड्डी की बेटी हैं. उनका यह गोवा विला करीब 50 साल पुरानी प्रॉपर्टी पर बना है, जिसे शानदार तरीके से मॉडर्न और रॉयल लुक दिया गया है. घर में कुल 10 बेडरूम हैं और हर कोना बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है.

---Advertisement---

कैसे की पिंकी ने होम टूर की शुरुआत?

होम टूर की शुरुआत पिंकी ने अपने पूजा घर से की. उन्होंने बताया कि वह हर दिन की शुरुआत पूजा से करती हैं. मंदिर का इंटीरियर बेहद शांत और सुकून भरा है. नेचर थीम वाले वॉलपेपर और खूबसूरत सजावट इसे और भी अट्रैक्टिव बनाता है. यहां तक कि पूजा घर में एयर कंडीशनर भी लगाया गया है.

घर से दिखी सालों पुरानी जेल

इसके बाद फराह ने पिंकी का शानदार बेडरूम देखा, जो पूरी तरह व्हाइट थीम पर आधारित है. कमरे में एक खास सिटिंग एरिया भी है, जिसे उनके पति न्यूयॉर्क से लेकर आए थे. बेडरूम की खिड़कियों से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. खास बात यह है कि यहां से एक पुरानी पुर्तगाली जेल भी नजर आती है.

---Advertisement---

घर में छुपी ये सीक्रेट चीज

घर में एक सीक्रेट टीवी भी लगाया गया है, जो कैबिनेट के अंदर छिपा रहता है और स्विच ऑन करते ही बाहर निकल आता है. वहीं, पिंकी का लग्जरी वॉशरूम भी चर्चा का विषय बना. इसे हैदराबाद से मंगाए गए महंगे ओनिक्स स्टोन से तैयार किया गया है.

बालकनी से दिखता है समुद्र का खूबसूरत नजारा

विला की बालकनी से समुद्र का दिल चुरा लेने वाला सीन दिखाई देता है. घर में एक सीक्रेट डेन भी है, जिसका इंटीरियर एनिमल थीम पर बनाया गया है. यह जगह एक प्राइवेट क्लब की तरह है. जहां बार और पार्टी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

---Advertisement---

इन सुविधाओं से लैस है ये आलीशान घर

इसके अलावा घर में एम्फीथिएटर, डांस फ्लोर, पूल एरिया और बड़ा झूला भी मौजूद है. बहरहाल, होम टूर के दौरान पिंकी ने फराह को पारंपरिक गोअन प्रॉन कढ़ी भी खिलाई. एंटीक सजावट, विंटेज फर्नीचर और रॉयल इंटीरियर से सजा यह बंगला किसी लग्जरी रिसॉर्ट से कम नहीं लगता.

First published on: Jun 11, 2026 10:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola