Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘जो दिखाया..सब सच है..’ Dhurandhar को प्रोपेगेंडा कहने वालों को पाकिस्तानी पत्रकार ने दिया जवाब, किया रणवीर सिंह की फिल्म का सपोर्ट

---विज्ञापन---

साल 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर काफी चर्चा में रही है. वहीं, इस फिल्म का सीक्वल पार्ट धुरंधर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहा था. फिल्म के पार्ट ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और इसके दूसरे पार्ट ने दुनिया भर में 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

पाकिस्तानी पत्रकार ने धुरंधर पर रखी अपनी बात

फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जितनी सफल रही थी, उतना ही इसे तमाम लोगों ने प्रोपेगैंडा कहा था. हालांकि फिल्म रिलीज के दो महीनों बाद अब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने धुरंधर को लेकर कई बातें कही हैं. साथ ही ल्यारी पर भी अपनी बात रखी है.

---Advertisement---

आरिफ अजाकिया ने कहा धुरंधर में सब सच दिखाया है

दरअसल, टॉक जर्नलिज्म 2026 में बातचीत करते हुए आरिफ अजाकिया ने कहा, "मैं ल्यारी में पैदा हुआ और वहीं पला बढ़ा हूं. इसलिए फिल्म में जो दिखाया गया है, वो सब सच है.

आरिफ अजाकिया का है भारत से नाता

उन्होंने आगे ये भी बताया कि उनके माता पिता भारत के जूनागढ़, गुजरात से हैं. उन्होंने कहा, " मैं कराची में पैदा हुआ हूं, लेकिन खुद को भारतीय मूल का मानता हूं, पाकिस्तानी नहीं.

---Advertisement---

धुरंधर की कहानी

बता दें कि धुरंधर और धुरंधर 2 को असल घटना से इंस्पायर बताया गया है. इस फिल्म में दिखाई गई कई घटनाओं का सोशल मीडिया पर भी जिक्र हुआ है. वहीं, फिल्म की कहानी एक भारतीय स्पाई के बारे में है, जो कि पाकिस्तान जाकर वहां कि राजनीति में अपने कदम जमाता है और धीरे-धीरे उन लोगों का सफाया करता है जिन्होंने भारत में आतंकी हमले किए थे.

धुरंधर स्टार कास्ट

वहीं, फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर बात करें तो रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए. इसके अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

---Advertisement---
First published on: May 31, 2026 03:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola