---विज्ञापन---
विवाद के बाद भी Nora Fatehi का लगा जैकपॉर्ट! FIFA World Cup 2026 में बढ़ाएंगी भारत का मान?
Nora Fatehi in FIFA World Cup 2026: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों अपनी फिल्मों और गानों से ज्यादा 'सरके चुनर' सॉन्ग के विवाद की वजह से सुर्खियां बटोर ही रही हैं. हाल ही में इस विवाद के चलते एक्ट्रेस को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होना पड़ा, जहां उन्होंने आयोग से माफी मांगी. इसी के बाद नोरा फतेही को लेकर एक ऐसी खबर आई जिसने सभी को खुश और हैरान कर दिया.
नोरा फतेही के हाथ लगा जैकपॉर्ट!
दरअसल, अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर नोरा फतेही एक बार फिर फीफा टूर्नामेंट में धूम मचाने वाली हैं. खबर है कि नोरा फतेही कनाडा में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लॉन्चिंग सेरेमनी में अपनी अपना जलावा बिखेरेंगी और भारत का नाम रौशन करेंगी.
फीफा में परफॉर्म करेंगी नोरा
खबरों के अनुसार, कनाडा के टोरंटो में स्थित बीएमओ फील्ड में 12 जून को आयोजित होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लॉन्चिंग सेरेमनी में नोरा फतेही सिंगिंग और डांस को परफॉर्म करेंगी.
लिस्ट में नोरा फतेही का नाम शामिल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तरफ से सामने आई लॉन्चिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले ग्लोबल स्टार्स की लिस्ट में नोरा फतेही का नाम भी शामिल है. बता दें कि इससे पहले भी नोरा ने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म किया था.
नोरा के अलावा ये स्टार्स भी करेंगे परफॉर्म
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले ग्लोबल स्टार लिस्ट में नोरा के अलावा एलनिस मॉरिसेट, एलेशिया कारा, इलियाना, जेसी रेयेज़, माइकल बुबले, संजॉय, वेजड्रीम और विलियम प्रिंस जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं.
होंगी तीन लॉन्चिंग सेरेमनी
मालूम हो कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमें हिस्सा लेंगी. वहीं, इसके मैच 11 जून से शुरू होकर 19 जुलाई तक खेले जाएंगे. फीफा ने पुष्टि की है कि इस बार वो तीन लॉन्चिंग सेरेमनी आयोजित करेगा, जिसकी मेजबान अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा करेंगे.